BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गुरू उपकारों को शरदोत्सव के रूप में मनाएगा जैन समाज :- ब्रह्मचारी सुनील भैया समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर के जीवन पर प्रदर्शनी, नाट्य प्रस्तुति 17 को
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गुरू उपकारों को शरदोत्सव के रूप में मनाएगा जैन समाज :- ब्रह्मचारी सुनील भैया समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर के जीवन पर प्रदर्शनी, नाट्य प्रस्तुति 17 को

Basant Ratre
Last updated: October 15, 2024 8:00 pm
Basant Ratre 121 Views
Share
3 Min Read
IMG 20241015 WA0025
SHARE

रायपुर। जन-जन के संत कहे जाने वाले समाधिस्थ आचार्य संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के जैन समाज सहित समस्त देशवासियों के लिए किए गए उपकारी कार्यों की स्मृति को जैन समाज शरदोत्सव के रूप में भव्य तरीके से मनाने जा रहा है। उनके समाधिस्थ होने के बाद पहली बार पड़ने वाले उनके जन्मदिवस पर यह महोत्सव 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा। शरद पूर्णिमा को जन्में आचार्य श्री के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ की सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा रायपुर के जी.ई. रोड स्थित दीन दयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम में संध्या 6 बजे से शरद उत्सव मनाया जाएगा। इस महा महोत्सव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन विष्णुदेव साय होंगे। उल्लेखनीय है कि आचार्य श्री जी का समाधि मरण छत्तीसगढ़ की पावनधरा धर्मनगरी डोंगरगढ़ में हुआ था तथा समाधि के पश्चात् उनके उपकारों की स्मृति स्वरूप शरद पूर्णिमा के अवसर पर शरदोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उनके समाधिस्थ होने से कुछ समय पूर्व ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने व आशीर्वाद लेने डोंगरगढ़ आए थे और आचार्य श्री के समाधिमरण को उन्होंने अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया था।
इस शरदोत्सव के अवसर पर आचार्य विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से संचालित व स्थापित विभिन्न जन कल्याणकारी प्रकल्पों की आकर्षक झलकियां तथा विवेचना रंगमंडल जबलपुर के कलाकारों द्वारा आचार्य प्रवर के समग्र जीवन पर आधारित एक भव्य नाट्य प्रस्तुति भी दी जाएगी। इसके साथ ही उनके द्वारा जनहित के लिए किए गए कार्यों हेतु देशभर में चलाए जा रहे संस्थानों और अभियानों को प्रदर्शनियों और झलकियों के माध्यम से भव्य रूप में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिसके तहत् प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ, हथकरघा प्रकल्प, जीवदया, शांतिधारा, दयोदय गौशाला प्रकल्प, सांस्कृतिक धरोहर मंदिर प्रकल्प, पूर्णायु आयुर्वेद एवं भाग्योदय चिकित्सा केंद्र सहित उनके द्वारा स्वरचित साहित्यों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। नवाचार्य 108 आचार्य समय सागर महाराज की प्रेरणा से ब्रह्मचारी सुनील भैया के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद राज्य सभा, सदस्य रक्षा मंत्रालय संसदीय स्थाई समिति के नवीन जैन, विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, पूर्व केबिनेट मंत्री रायुपर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत सहित गणमान्य अतिथि शामिल रहेंगे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article आनंद सिंह के अथक प्रयासों से पंडरिया नगर में दशहरे की धूम – भव्य आतिशबाजी व विशाल रावण दहन की तैयारी ज़ोरो पर
Next Article IMG 20241016 WA0007 प्रदेश तृतीय वर्ग ने उठाएं कर्मचारी हितों के मामले प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह के समक्ष @शिक्षा विभाग में अंतर संवर्ग स्थानांतरण की मांग संतोष पांडे ने समिति के समक्ष रखी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260413 WA0012 scaled
जानकीवन धाम शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूजा कर छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना की
Blog April 13, 2026
IMG 20260413 WA0027 scaled
मल्टीपल सिलेक्शन से अधूरी भर्ती: 2000 पद खाली, अभ्यर्थियों में आक्रोश
Blog April 13, 2026
01f19dca75ea411a9aec2240ab647292
भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, शांति समिति की बैठक संपन्न
Blog April 13, 2026
IMG20260412072640 scaled
💥👉“लाल होती सड़कें, सोता प्रशासन!” — घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर मौत का खुला खेल
Blog April 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?