प्रदेश स्तरीय आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर जिले के रोजगार सेवक कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। इससे जिले के 794 ग्राम पंचायतों में वीबी जी राम जी के तहत कराए जाने वाले कार्य ठप हो गए हैं और प्रत्येक विकास कार्य रुक गया है।
रोजगार सेवकों का कहना है कि लंबित मांगें पूर्ण होने के बाद ही काम पर लौटेंगे।
जिले में 459 रोजगार सेवक कार्यरत हैं, जो अपनी लंबित मांगों की मंजूरी के लिए 1दिसंबर कार्य बहिष्कार पर हैं। ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास योजनाओं की धरातल पर उतारने और वीबी जी राम जी के श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने की मुख्य जिम्मेदारी रोजगार सेवकों पर होती है।
विकास कार्य बाधित होने से ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं। वीबी जी राम जी के तहत काम करने वाले श्रमिकों को काम नहीं मिल रहा है।
*आंदोलन को ग्राम प्रधान प्रशासक संघ का समर्थन*
सेमरीयावां ब्लॉक के ग्राम प्रधान प्रशासक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मो. इमामुल्ला कुरैशी ने रोजगार सेवकों के आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि समय से मानदेय भुगतान और मानदेय वृद्धि जैसी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। मनरेगा सहित ग्राम पंचायतों को विकास योजनाओं के संचालन में विभाग सरकारों की अहम भूमिका है। उन्होंने रोजगार सेवकों के सहयोग के बिना गांव में विकास कार्य संभव नहीं है।
उन्होंने सेमरीयावां ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत प्रशासकों से आंदोलन में सहयोग करने और आंदोलन जारी रहने तक मनरेगा एवं संबंधित योजनाओं का संचालन स्थगित रखने की अपील की, ताकि रोजगार सेवकों की मांगों को मजबूती मिल सके।
1दिसंबर से हड़ताल पर, आंदोलन को देंगे प्रदेशव्यापी रूप
चाले अधिकारियों के सामने भी रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि यदि सरकार द्वारा 30 नवंबर तक रोजगार सेवकों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।
*लखनऊ जाएंगे सभी रोजगार सेवक*
जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने ऐलान किया कि मांगें नहीं मानी जाने पर जिले के सभी रोजगार सेवक तीन दिसंबर को लखनऊ कूच करेंगे और विधानसभा के घेराव करेंगे। इसके साथ ही वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बावजूद भी ब्लॉक अधिकारियों से दबाव रोजगार सेवक झुकने वाले नहीं हैं।
*पीली के रोजगार सेवक 23 से करेंगे कार्य बहिष्कार*
रोजगार सेवकों ने विभिन्न मांगों को लेकर आखिरकार बढ़ गई है। उन्होंने शासन-प्रशासन को कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। रोजगार सेवक लंबे समय से नियमितीकरण और मानदेय वृद्धि सहित मूलभूत पात्र सूची मांगे को उठा रहे हैं। उनका कहना है कि मांगों का आना ही है और जब तक कोई ठोस पहल नहीं होती है। पीली ब्लॉक के रोजगार सेवकों ने यह बात कही है। ग्राम पंचायतों में मनरेगा सहित भूमिगत विकास कार्यों के अहम भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें मानदेय, नियमित भुगतान और सेवा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के परिवार के भरण-पोषण में भी कठिनाइयां हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुई तो यह आंदोलन बढ़ेगी। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
