
पंडरिया। प्रगतिशील सतनामी समाज रायपुर के तत्वावधान में सतनामी समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने तथा सामाजिक गतिविधियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से पंडरिया क्षेत्र में समाज के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का गठन किया गया।
इस दौरान पंडरिया ब्लॉक की जिम्मेदारी भागवत प्रसाद डाहिरे को सौंपी गई, वहीं पंडरिया तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी चंद्रभान कोशले को प्रदान की गई। इसके साथ ही तहसील कुकदुर एवं तहसील कुंडा में भी समाज के पदाधिकारियों का गठन किया गया।
नगर पालिका परिषद की जिम्मेदारी खोवा भास्कर को तथा नगर पंचायत पांडातराई की जिम्मेदारी देवेंद्र डाहिरे को सौंपी गई। वहीं महिला प्रकोष्ठ पंडरिया ब्लॉक से शारदा सोनवानी, कुंडा तहसील से सरस्वती गोयल तथा शिक्षा समिति की जिम्मेदारी सुनील कुमार पात्रे को दी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवाओं के उत्थान एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
इस गठन से क्षेत्र के सतनामी समाज में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
