BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: गौरेला पेंड्रा मरवाही : बीसी सखियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

गौरेला पेंड्रा मरवाही : बीसी सखियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Basant Ratre
Last updated: February 19, 2026 2:26 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
SHARE

महिलाएं होंगी डिजिटल सेवाओं की नई आधारशिला

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 19 फरवरी 2026

जिले के बीसी सखियों के लिए जिला पंचायत सभा कक्ष में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण ग्रामीण महिला सशक्तिकरण एवं डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ मुकेश रावटे की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल बीसी सखियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ग्राम स्तर पर उत्कृष्ट बैंकिंग एवं नागरिक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण में कुल 49 बीसी सखियों ने सक्रिय सहभागिता की। सीएससी आईडी प्राप्त होने के पश्चात बीसी सखियां बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं के साथ विभिन्न नागरिक सेवाएं प्रदान करेंगी।

इनमें मजदूर पंजीयन, बैंक खाता खोलना, बैंकिंग लेन-देन, एग्री स्टैक पंजीकरण, पासपोर्ट आवेदन, टेली-लॉ सेवा, पीएम ई-केवाईसी, पीएम किसान नया पंजीयन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पशुधन बीमा जैसी जनकल्याणकारी सेवाएं शामिल हैं। ग्राम स्तर पर इन सेवाओं की उपलब्धता से ग्रामीणों को अब जिला या ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही सेवाओं की पारदर्शिता और त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों की कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) आईडी आवेदन एवं जनरेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। शीघ्र ही सभी बीसी सखियों को उनकी सीएससी आईडी प्रदान की जाएगी, जिसके माध्यम से वे अपने-अपने ग्राम पंचायत स्तर पर सेवाएं प्रारंभ कर सकेंगी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदीप कुमार राज्य कार्यालय सीएससी बीमा सेवा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सीएससी पोर्टल संचालन, आईडी आवेदन प्रक्रिया, बैंकिंग एवं बीमा सेवाएं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन एवं सेवा संचालन की प्रक्रिया समझाई गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डीपीएम विनीत दुबे एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला टीम का विशेष योगदान रहा। टीम ने समन्वय, मार्गदर्शन एवं व्यवस्थापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article RTI पर भारी ‘लालफीताशाही’: जशपुर में जानकारी देने के बजाय बहाने बना रहे जिम्मेदार, DEO ने लगाई कड़ी फटकार…
Next Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : पीएम आशा योजना के तहत किसानों का पंजीयन 28 फरवरी तक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261008 WA0000
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंजमेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0054 scaled
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद ने मनाई पूर्व सांसद स्व.श्री परसराम भारद्वाज जी की 78 वी जयंती।
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
कबीरधाम October 6, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d