BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: RTI पर भारी ‘लालफीताशाही’: जशपुर में जानकारी देने के बजाय बहाने बना रहे जिम्मेदार, DEO ने लगाई कड़ी फटकार…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

RTI पर भारी ‘लालफीताशाही’: जशपुर में जानकारी देने के बजाय बहाने बना रहे जिम्मेदार, DEO ने लगाई कड़ी फटकार…

Basant Ratre
Last updated: February 19, 2026 2:16 pm
Basant Ratre 55 Views
Share
3 Min Read
SHARE
IMG 20260219 WA0001

जशपुर। सूचना के अधिकार अधिनियम (RTI) की धज्जियां उड़ाते हुए पत्थलगांव का एक सरकारी विद्यालय अब राज्य सूचना आयोग के निशाने पर आ सकता है।

IMG 20260219 WA0000

इंदिरा गांधी शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य द्वारा जानकारी देने के बदले 29 दिन का ‘अतिरिक्त समय’ मांगने की अजीबोगरीब मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने कड़ा रुख अपनाया है।

DEO ने स्पष्ट किया है कि RTI में अतिरिक्त समय का कोई प्रावधान नहीं है और देरी होने पर 250 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना प्राचार्य को अपनी जेब से भरना होगा।

क्या है पूरा मामला – पत्रकार ने 1 जनवरी 2018 से अब तक विद्यालय को प्राप्त शासन, विकास निधि और जनभागीदारी निधि का वर्षवार ब्यौरा मांगा था।

इसमें 5,000 रुपये से अधिक की खरीदी के कोटेशन, स्टॉक पंजी, कैश बुक और ऑडिट रिपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल थीं।

बहानों की फेहरिस्त: प्राचार्य की मांग और DEO का जवाब – विद्यालय के प्राचार्य ने पत्राचार के माध्यम से यह तर्क दिया कि जानकारी 2018 से मांगी गई है, इसलिए रिकॉर्ड के मिलान और परीक्षण के लिए 29 दिन का अतिरिक्त समय चाहिए। साथ ही यह भी दावा किया कि उन्हें आवेदन की प्रति ही प्राप्त नहीं हुई है।

इस पर पलटवार करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की जनसूचना अधिकारी श्रीमती सरोज खलखो ने कड़े शब्दों में पत्र जारी किया है। DEO कार्यालय ने साफ कहा कि: धारा 6(3)(II) के तहत आवेदन हस्तांतरण के बाद पूरी जिम्मेदारी संबंधित कार्यालय की होती है।

RTI कानून में 30 दिन के बाद किसी भी ‘अतिरिक्त समय’ का कोई वैधानिक प्रावधान नहीं है। जानकारी में देरी होने पर राज्य सूचना आयोग के समक्ष जवाबदारी प्राचार्य की होगी और विलंब शुल्क भी उन्हें ही देना होगा।

प्रथम अपील: ‘सूचना को दुर्भावनापूर्ण तरीके से रोकना‘ आवेदक ने अब इस मामले में प्रथम अपील दायर कर दी है। अपील में आरोप लगाया गया है कि जन सूचना अधिकारी धारा 7(1) की समय-सीमा का उल्लंघन कर रहे हैं और रिकॉर्ड अन्यत्र होने का बहाना बनाकर सूचना को दुर्भावनापूर्ण तरीके से रोका जा रहा है।

आवेदक ने मांग की है कि पीआईओ (PIO) को तत्काल ‘सत्यनिष्ठ एवं पूर्ण जानकारी’ निःशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएं।

मुख्य बिंदु जो मामले को गंभीर बनाते हैं:

* निधि का हिसाब: 2018 से अब तक की जनभागीदारी और शासन से प्राप्त राशि का विवरण देने में आनाकानी।

* नियमों की अनदेखी: RTI कानून के विपरीत 29 दिन के एक्स्ट्रा टाइम की मांग।

* आर्थिक दंड का खतरा: लापरवाही जारी रही तो जिम्मेदार अधिकारी पर प्रतिदिन 250 रुपये का जुर्माना लगेगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : घर-घर पहुँच रहा पानी, बदली ठरकपुर की कहानी
Next Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : बीसी सखियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260715 WA00051
बड़ी खबर: धरमजयगढ़ के क्रोधा में दो शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Blog July 15, 2026
IMG 20260714 WA0003
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन, नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति एवं स्कूल शिक्षा का उठाया मुद्दा
Blog July 14, 2026
spiral null 1784028719145
💥👉शिक्षा व्यवस्था पर सख्त हुई प्रशासन की नजर, जिला पंचायत सीईओ ने प्राचार्यों को दिए बड़े निर्देश ⚡सेवानिवृत्त शिक्षकों से ‘शिक्षा दान’ का आह्वान, ⚡निजी स्कूलों को भी चेतावनी
Blog July 14, 2026
file 00000000acac7208bb0e9eda64d4d7f8
💥👉छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, रायगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Blog July 14, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?