BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: स्वामित्व योजना में ढिलाई नहीं चलेगी: कलेक्टर ने अफसरों को लगाई फटकार, 30 जुलाई तक काम पूरा करने के निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

स्वामित्व योजना में ढिलाई नहीं चलेगी: कलेक्टर ने अफसरों को लगाई फटकार, 30 जुलाई तक काम पूरा करने के निर्देश

Basant Ratre
Last updated: July 20, 2026 7:36 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
14 5 scaled
SHARE


रायगढ़, 20 जुलाई 2026। जिले में ग्रामीण आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख तैयार करने की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है।

सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने तहसीलवार प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वामित्व योजना, नक्शा बंटांकन, आंगनबाड़ी भवन निर्माण और जल जीवन मिशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

1003788829


बैठक के दौरान कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का अधिकार अभिलेख समय पर उपलब्ध कराने के लिए सभी लंबित प्रक्रियाएं 30 जुलाई तक पूरी की जाएं।


721 गांवों में पहुंचा सर्वे, हजारों लोगों को मिलेगा मालिकाना हक
बैठक में बताया गया कि जिले के 721 गांवों में सर्वे ऑफ इंडिया से दूसरे चरण का नक्शा प्राप्त हो चुका है। इनमें से 619 गांवों में प्रारंभिक प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 88 गांवों में अंतिम प्रकाशन के बाद अब तक 2,991 अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं।

1003788830


सबसे ज्यादा 1,293 अधिकार अभिलेख कापू तहसील में तैयार किए गए हैं, जबकि धरमजयगढ़ में 652 और रायगढ़ तहसील में 631 अभिलेख तैयार हुए हैं। जिले के कुल 892 गांवों में से 884 गांवों का ड्रोन सर्वे भी पूरा कर लिया गया है।


तहसीलदारों पर नाराज हुए कलेक्टर
बैठक में नक्शा बंटांकन के मामलों की समीक्षा के दौरान कई तहसीलों में धीमी प्रगति सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आम नागरिकों से जुड़े राजस्व मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।


जल जीवन मिशन और आंगनबाड़ी निर्माण पर भी सख्ती
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत बंद और धीमी गति से चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित एसडीएम को नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम में उदासीनता बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इसके अलावा जिले में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि जिन परियोजनाओं में काम धीमा है, वहां आने वाली बाधाओं को तत्काल दूर कर समय-सीमा के भीतर निर्माण पूरा कराया जाए।


कर्मचारियों के समयमान वेतनमान और कोर्ट मामलों पर भी फोकस
बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि पात्र कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ नियमानुसार समय पर दिया जाए। साथ ही उच्च न्यायालय में लंबित मामलों के जवाब समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत करने और विभागीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।


बैठक के अंत में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दो टूक कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ तय समय में लक्ष्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article Screenshot 20260720 164005 श्रद्धा का सम्मान, सेवा का संकल्प : पांचवें वर्ष भी अमरकंटक में विधायक भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों हेतु निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था
Next Article Screenshot 20260720 142505 रात में पेट्रोल देने से इनकार, अमन फ्यूल्स कुई पर उठे सवाल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

KTU में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम “रेगुलर क्लास और स्किल डेवलपमेंट से ही कॉर्पोरेट हॉस्पिटल्स में खुलेंगे सुनहरे अवसर”
राजधानी September 19, 2026
CEIR पोर्टल की मदद से कबीरधाम पुलिस ने बरामद किए 100 गुम मोबाइल
कबीरधाम September 18, 2026
IMG 20260918 135118 083 scaled
बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री दाऊ राम नाथ रत्नाकर जी एवीएन छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी जोन प्रभारी शामिल हुए
कबीरधाम September 18, 2026
IMG 20260918 WA0047
महिला कबड्डी में घरघोड़ा की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय बना उपविजेता
घरघोडा़ रायगढ़ September 18, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d