BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: KTU में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम “रेगुलर क्लास और स्किल डेवलपमेंट से ही कॉर्पोरेट हॉस्पिटल्स में खुलेंगे सुनहरे अवसर”
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
राजधानी

KTU में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम “रेगुलर क्लास और स्किल डेवलपमेंट से ही कॉर्पोरेट हॉस्पिटल्स में खुलेंगे सुनहरे अवसर”

Basant Ratre
Last updated: September 19, 2026 4:55 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

Screenshot 20260919 165443

रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (केटीयू) में आज नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘दीक्षारंभ’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अकादमिक अनुशासन, कॉर्पोरेट जगत की मांग और बदलते हेल्थकेयर सेक्टर में रोजगार के नए अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में केटीयू और कलिंगा यूनिवर्सिटी के बीच‌ एमओयू साइन किया गया और संसाधनों के साझा उपयोग पर भी जोर दिया गया।

अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए केटीयू के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने कोलेब्रेशन और कोऑपरेशन के महत्व को समझाते हुए संसाधनों के सही उपयोग पर बल दिया। उन्होंने भगवान गणेश को एक बेहतरीन प्रबंधक बताते हुए उनके जीवन से प्रबंधन के मूलमंत्र साझा किए। उन्होंने बताया कि बड़ा सिर बड़ी सोच को इंगित करता है, जबकि छोटे कान ‘कम बोलो, ज्यादा सुनो’ और ‘सूक्ष्म अवलोकन’ का संदेश देते हैं। विद्यार्थियों को परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने, लचीलापन रखने, सुनकर उसे अपने तक ही रखने की क्षमता और स्मार्ट वर्किंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शिक्षा केवल सब्जेक्ट-ओरिएंटेड नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण करने वाली होनी चाहिए।

इस दीक्षारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर उपस्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. आर. श्रीधर ने ‘हेल्थकेयर मार्केटिंग एंड इमर्जिंग ट्रेंड्स’ विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि अच्छे प्लेसमेंट और करियर में सफलता के लिए नियमित क्लास आना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर अस्पताल में बेहतरीन इलाज कर सकता है, लेकिन अस्पताल का प्रबंधन और प्रॉफिट मैनेज करना मैनेजमेंट एक्सपर्ट्स का काम है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए हेल्थ केयर मैनेजमेंट कोर्स शुरू किया गया है। उन्होंने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को बताया कि निकट भविष्य में भारत में कई विदेशी मल्टीनेशनल हॉस्पिटल कंपनियां आने वाली हैं, जिससे ढेरों नौकरियां पैदा होंगी। इसके लिए विद्यार्थियों को अपनी स्किल्स बढ़ानी होंगी। भारत में मेडिकल टूरिज्म की भारी मांग है, जिससे सबसे अधिक रेवेन्यू जनरेट होता है। कॉर्पोरेट सेक्टर में हमेशा क्वालिफाइड और कमिटेड लोगों की भारी डिमांड रहती है।
केटीयू के कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षकों के साथ लगातार इंटरैक्ट करें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपनी स्किल्स को एन्हांस करना ही इंडस्ट्री की डिमांड और सप्लाई के बीच के गैप को पाटने का मुख्य जरिया है। विद्यार्थियों को जॉब प्रोफाइल के अनुसार अपना एटीट्यूड भी डेवलप करना होगा। कुलसचिव ने दीक्षारंभ के इस अवसर पर केटीयू और कलिंगा यूनिवर्सिटी के संसाधनों को आपस में साझा करने और आपसी सहयोग की प्रतिबद्धता जताई गई।
ज्ञातव्य है कि दीक्षारंभ कार्यक्रम आरंभ में संयोजक डॉ. आशुतोष मांडवी ने अपने स्वागत उद्बोधन में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी की समस्त आधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ. केशव सिंह राठौर ने किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑफ्ट विश्वविद्यालय के डॉ. सोमनाथ साहू बतौर मौजूद रहे। वहीं डॉ. पंकज नयन पांडेय, डॉ. शैलेन्द्र खंडेलवाल, डॉ. शाहिद अली, डॉ. राजेंद्र मोहंती और डॉ. नृपेंद्र शर्मा सहित सभी अतिथि प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article CEIR पोर्टल की मदद से कबीरधाम पुलिस ने बरामद किए 100 गुम मोबाइल
Next Article पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261107 WA0031
पत्रकार पूजा जायसवाल के साथ हुई घटना पर श्रमजीवी पत्रकार संघ गंभीर, जिला अध्यक्ष ने निष्पक्ष जांच और CCTV फुटेज सुरक्षित रखने की उठाई मांग
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 7, 2026
1 13
निर्धारित स्थल छोड़ सड़क किनारे पटाखे बेचने पर प्रशासन का शिकंजा, पतरापाली में पटाखे जब्त
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 6, 2026
1793875742056
घरघोड़ा के कारगिल चौक के पास सजी पटाखों की दुकान, क्या हो सकतें सुरक्षा मानक, दीपावली के पर्व को लेकर घरघोडा़ में उत्साह का माहौल।
घरघोडा़ रायगढ़ November 5, 2026
IMG 20261105 WA0011
घरघोड़ा में AK Cinemas पर रामायण का भव्य सिनेमाई अनुभव, 5 से 12 नवंबर तक दर्शकों के लिए विशेष शो
घरघोडा़ रायगढ़ November 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बलौदाबाजार
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d