BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
कबीरधाम

पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति

Basant Ratre
Last updated: September 19, 2026 8:39 pm
Basant Ratre
Share
6 Min Read
SHARE

Screenshot 20260919 203606

पंडरिया।  पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25 लाख 12 हजार के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिली है। इन स्वीकृतियों के माध्यम से ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सड़क, अधोसंरचना, सामुदायिक एवं सांस्कृतिक सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, पंडरिया में मंडी निधि अंतर्गत कुल 29 विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य हेतु ₹2 करोड़ 84 लाख 55 हजार की स्वीकृति मिली है। इसके तहत सीसी रोड, सामुदायिक भवन एवं सांस्कृतिक मंच जैसे जनोपयोगी कार्य किए जाएंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत पंडरिया विधानसभा के विभिन्न गांवों में 39 विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए ₹1 करोड़ 40 लाख 17 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे गांवों में सीसी रोड, सद्भावना भवन, मुरमीकरण, रंगमंच सहित विभिन्न आवश्यक विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं नगरीय प्रशासन एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अधोसंरचना मद अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई के लिए ₹3 करोड़, नगर पंचायत इंदौरी के लिए ₹2 करोड़ तथा नगर पालिका पंडरिया के लिए ₹1 करोड़ 4 हजार की प्राविधिक स्वीकृति मिली है। इससे नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना एवं जनसुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के गांवों और शहरों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और अधोसंरचना का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता में है और इसी दिशा में निरंतर प्रयासों से आज 10 करोड़ रुपए से अधिक के इन विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। इन विकास कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र में सड़क, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच सहित अनेक जनोपयोगी कार्यों को गति मिलेगी वहीं अधोसंरचना निर्माण कार्यों से नगर का समुचित विकास, जनता को सुविधा, व्यपारी और किसानों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और आम नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की सुविधाएं पहुंचें और अंतिम छोर तक रहने वाले नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं मिलें, इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। इन विभिन्न स्वीकृतियों के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम जी का आभार व्यक्त करती हूं।

उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में पंडरिया नगर में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई हैं। हरिनाला पुल, पंडरिया बाईपास, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम, पंडरिया नगर मुख्य मार्ग का निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क निर्माण, नवीन नगर पालिका भवन, नवीन व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) भवन निर्माण, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, हर वार्ड व प्रमुख सड़कों के निर्माण तथा पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक सड़क, नाली,पुल-पुलिया, बिजली, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल सुविधा जैसे जनसुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों से पंडरिया नगर निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है। वहीं नगर पंचायत इन्दौरी में मिनी स्टेडियम, मुक्तिधाम उन्नयन, व्यावसायिक परिसर, इन्दौरी से बहरमुड़ा तक बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण, मांगलिक कार्यक्रमों हेतु मंगल भवन, सौन्दर्यीकरण के कार्य हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट, सीसी रोड, नाली निर्माण, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी हैं। नगर पंचायत पांडातराई में इंटरसेप्शन एवं डायवर्सन ड्रेन सहित एसटीपी निर्माण, उप तहसील व विद्युत् सब स्टेशन की स्थापना, पांडातराई से फास्टरपुर मार्ग, चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण एवं विभिन्न जनसुविधाओं का विस्तार किया गया है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र भी निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहें हैं जिसका प्रत्यक्ष लाभ हमारे आदिवासी भाई-बहनों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन भाजपा सरकार ने इन क्षेत्रों के विकास को नई दिशा और नई गति दी है। आज जिन गाँवों में वर्षों तक सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, पेयजल, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, वहाँ तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं। पंडरिया विधानसभा के दूरस्थ वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास के एक नए युग की शुरुआत हुई है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से आज इन वनांचल क्षेत्रों में लगभग 200 किलोमीटर के पक्के सड़कों का निर्माण हुआ जिससे सुगम और सुरक्षित आवगमन की सुविधा तथा हर मौसम में बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिल रहा है और यही सड़कें विकास कार्यों को प्रत्येक गाँव तक पहुँच सुनिश्चित कर रही हैं। लगभग 3500 पीएम जनमन योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिलने से उन्हें पक्की छत मिली है, टैंकरों के माध्यम से दुर्गम इलाकों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है, विद्युत्विहीन ग्रामों में बिजली की पहुँच से उनका जीवन रोशन हो रहा है। सिंचाई परियोजनाओं से उनके खेतों तक पानी पहुँच रही है। पुल-पुलिया निर्माण और कुई-कुकदुर में महाविद्यालय की स्थापना जैसे कार्यों से विकास की रोशनी वनांचल क्षेत्रों में पहुँच रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article KTU में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम “रेगुलर क्लास और स्किल डेवलपमेंट से ही कॉर्पोरेट हॉस्पिटल्स में खुलेंगे सुनहरे अवसर”
Next Article IMG 20260920 WA0010 गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261107 WA0031
पत्रकार पूजा जायसवाल के साथ हुई घटना पर श्रमजीवी पत्रकार संघ गंभीर, जिला अध्यक्ष ने निष्पक्ष जांच और CCTV फुटेज सुरक्षित रखने की उठाई मांग
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 7, 2026
1 13
निर्धारित स्थल छोड़ सड़क किनारे पटाखे बेचने पर प्रशासन का शिकंजा, पतरापाली में पटाखे जब्त
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 6, 2026
1793875742056
घरघोड़ा के कारगिल चौक के पास सजी पटाखों की दुकान, क्या हो सकतें सुरक्षा मानक, दीपावली के पर्व को लेकर घरघोडा़ में उत्साह का माहौल।
घरघोडा़ रायगढ़ November 5, 2026
IMG 20261105 WA0011
घरघोड़ा में AK Cinemas पर रामायण का भव्य सिनेमाई अनुभव, 5 से 12 नवंबर तक दर्शकों के लिए विशेष शो
घरघोडा़ रायगढ़ November 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बलौदाबाजार
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d