BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: लापता नाबालिग बालिका दस्तयाब, प्रेमजाल में फंसा कर भगाने वाला युवक गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

लापता नाबालिग बालिका दस्तयाब, प्रेमजाल में फंसा कर भगाने वाला युवक गिरफ्तार

Basant Ratre
Last updated: January 18, 2026 6:06 pm
Basant Ratre 60 Views
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20260118 WA0005

रायगढ़, 18 जनवरी । कोतरारोड़ पुलिस ने थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को दीनदयाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 01 दिसंबर 2025 को बालिका की मां द्वारा थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 19-20 नवंबर 2025 को दीदी के घर से बिना बताए कहीं चली गई है। परिजनों को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 478/25 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में गुम बालिका और संदेही की लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान आज मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतरारोड़ पुलिस टीम ने दीनदयाल कॉलोनी, ढिमरापुर चौक रायगढ़ से बालिका को आरोपी नरेश तिग्गा (उम्र 26 वर्ष) के कब्जे से दस्तयाब किया। आरोपी और अपहृता को थाना लाकर पूछताछ की गई।

अपहृता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी नरेश तिग्गा से उसका प्रेम संबंध था। आरोपी उसे शादी का झांसा देता था और 20.11.2025 की शाम दीदी के घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसे दीनदयाल कॉलोनी स्थित किराये के मकान में रखा और इस दौरान लगातार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपित के विरुद्ध पास्को एक्ट की धाराएं विस्तारित की गई ।

प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी नरेश तिग्गा पिता — उम्र 26 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, करुणेश राय, आरक्षक चंद्रेश पांडे, संदीप कौशिक, टिकेश्वर यादव, महिला आरक्षक श्यामा सिदार एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

कोतरारोड़ पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से नाबालिग बालिका की सुरक्षित बरामदगी संभव हो सकी है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कोरबा : धान खरीदी के शेष दिवसों में प्रभावी कार्ययोजना से करें खरीदी : कलेक्टर कुणाल दुदावत
Next Article IMG 20260118 WA0046 संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 600 बच्चों ने दिखाया खेल कौशल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
कवर्धा August 10, 2026
आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प: माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ पदयात्रा शुरू, 600 से अधिक कांवड़ियों ने की सहभागिता
कवर्धा August 10, 2026
IMG 20260809 WA0038
*नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी* *अधिकारियों को जानकारी फिर भी समाधान नहीं बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग?*
डभरा August 9, 2026
IMG 20260809 WA0013 scaled
इंडक्शन फर्नेस की सुरक्षा पर मंथन, 20 कारखानों के प्रतिनिधियों ने लिया प्रशिक्षण सिंघल स्टील एंड पावर लिमिटेड में ‘Safe Induction Furnace Operation’ पर कार्यशाला, सुरक्षित संचालन को लेकर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
घरघोडा़ तमनार रायगढ़ August 9, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?