BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: सुकमा : नक्सलियों का खौफ खत्म, अब गांवों में सीना तानकर वर्दी पहनेंगे कोटवार – कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

सुकमा : नक्सलियों का खौफ खत्म, अब गांवों में सीना तानकर वर्दी पहनेंगे कोटवार – कलेक्टर

Basant Ratre
Last updated: July 1, 2026 8:04 pm
Basant Ratre 46 Views
Share
4 Min Read
SHARE

जिलास्तरीय कोटवार सम्मेलन में उत्कृष्ट कोटवार हुए सम्मानितवर्दी से लेकर हूटर-टॉर्च तक, कोटवारों को मिली आवश्यक सामग्री

सुकमा, 01 जूलाई 2026

कभी बस्तर के सबसे संवेदनशील इलाकों में शुमार सुकमा जिला अब नक्सलवाद के काले साये से उबरकर विकास की एक नई इबारत लिख रहा है।

इसका सबसे बड़ा और जीवंत उदाहरण जिला मुख्यालय के शबरी ऑडिटोरियम में आयोजित “जिला स्तरीय कोटवार सम्मेलन“ में देखने को मिला।

एक दौर था जब नक्सलियों के खौफ और प्रताड़ना के कारण कोटवार अपनी वर्दी पहनने से भी कतराते थे और उन्हें “मुखबिर“ बताकर प्रताड़ित किया जाता था। लेकिन अब वक्त बदल चुका है; शासन के बढ़ते प्रभाव के बीच नक्सलियों का डर पूरी तरह खत्म हो रहा है।

इसी सुशासन को और मजबूत करने के लिए प्रशासन ने जिले के सभी कोटवारों के पदों को शत-प्रतिशत भर दिया है, ताकि अंदरूनी गांवों तक सूचना तंत्र की जड़ें और मजबूत की जा सकें।बदलते सुकमा में कोटवारों की बढ़ी जिम्मेदारी जिलास्तरीय कोटवार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री अमित कुमार ने स्पष्ट किया कि सुकमा जिला अब नक्सल प्रभाव से मुक्त होकर तेजी से मुख्यधारा में लौट रहा है।

ऐसे में शासन और ग्रामीणों के बीच की सबसे अहम कड़ी यानी श्कोटवारोंश् की जिम्मेदारी अब पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है।

गांवों के समग्र विकास और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के लिए कोटवारों को अपने कर्तव्यों का सजगता से निर्वहन करना होगा। वहीं पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण ने सुरक्षा के मोर्चे पर बात रखते हुए कहा कि नक्सलवाद अब समाप्त हो चुका है, लेकिन कोटवारों को अभी भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखनी होगी।

उन्होंने कोटवारों से कानून-व्यवस्था, घरेलू हिंसा की रोकथाम और अवैध गतिविधियों की सटीक सूचना समय पर पुलिस तक पहुंचाने की अपील की।विकास और वन संरक्षण में निभाएंगे बड़ी भूमिकासिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि सुदूर अंचलों में सरकारी योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन में भी इन कोटवारों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुंद ठाकुर ने कोटवारों को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुए बताया कि आगामी 1 जुलाई से मनरेगा सहित अन्य सभी ग्रामीण विकास योजनाओं को प्रभावी बनाने और सूचनाओं के प्रसार में इनकी मदद ली जाएगी।

इसके साथ ही, सुकमा जिले के 65 प्रतिशत वनाच्छादित हिस्से की सुरक्षा का जिम्मा भी अब इनके कंधों पर होगा।

वनमंडलाधिकारी श्री अक्षय भोंसले ने जंगलों की अवैध कटाई, अतिक्रमण और वन्यजीवों के शिकार जैसे अपराधों को रोकने के लिए कोटवारों से वन विभाग के साथ मिलकर एक मजबूत सूचना नेटवर्क तैयार करने का आग्रह किया।

सम्मान और किट पाकर खिले कोटवारों के चेहरेइस ऐतिहासिक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कोटवारों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ प्रशासन, पुलिस और वन विभाग के बीच एक मजबूत तालमेल स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बेहतर काम करने वाले उत्कृष्ट कोटवारों को मंच पर अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे उनका हौसला सातवें आसमान पर पहुंच गया।

इस मौके पर नवनियुक्त कोटवारों को उनकी नई वर्दी सौंपी गई, साथ ही सभी उपस्थित कोटवारों को ड्यूटी के लिए जरूरी सामान जैसे हूटर, आधुनिक टॉर्च, बेल्ट, बैच, डंडा और थर्मस की विशेष किट प्रदान की गई।

प्रशासन के इस संबल से सुकमा के कोटवार अब गर्व के साथ सुशासन और सुरक्षा की नई मशाल थामने को तैयार हैं।

इस अवसर पर प्रभारी अपर कलेक्टर श्री शबाब खान सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दुर्ग: पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
Next Article मुंगेली : सहकारिता के विस्तार और किसानों के हितों को दे प्राथमिकता – कलेक्टर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
कवर्धा August 26, 2026
IMG 20260826 085035
सांसद के घर से महज 2 किमी दूर अंधेरे में गांव! रातभर बिजली गुल, गेरवानी फीडर के जिम्मेदार आखिर कहां गायब? उमस में बेहाल ग्रामीण, अंधेरे में सांप-बिच्छुओं का खतरा; पुंजीपथरा, तुमीडीह और समारुमा के लोगों में फूटा आक्रोश
घरघोडा़ रायगढ़ August 26, 2026
IMG 20260825 195532
जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में जुलूस निकालने पर जोर
रायगढ़ घरघोडा़ August 25, 2026
IMG 20260825 WA0016
नवापारा हाई स्कूल में बच्चों को छाता वितरण, बीएस स्पंज एन पावर प्राइवेट लिमिटेड की सराहनीय पहल
घरघोडा़ रायगढ़ August 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?