

कवर्धा जिले के ओपन सीनियर स्काउट-गाइड टीम भोरमदेव रोवर ओपन क्रू एवं मां सिंहवाहिनी रेंजर ओपन टीम का 37वां स्थापना दिवस 18 अक्टूबर 2026 को वृद्धाश्रम कवर्धा एवं वृद्धाश्रम मजगांव में वृद्धजनों की सेवा एवं फल वितरण कर मनाया गया!
कार्यकारी रोवर लीडर प्रियप्रकाश साहू के नेतृत्व में वृद्धाश्रम कवर्धा में यूनिट लीडर्स संजय घावड़े,
पुष्पांजलि तिवारी, प्रीति साहू व रोवर्स रेंजर्स के सहयोग से तथा वृद्धाश्रम मजगांव में एचडब्लूबी रोवर स्काउट लीडर विजय कुमार साहू, यूनिट लीडर्स लोकनाथ देवांगन, सौरभ शर्मा शीतल साहू अनुजा यादव, विंध्या ठाकुर व रोवर्स रेंजर्स के सदस्यों द्वारा वृद्धजनों की सेवा कर एवं फल वितरण कर क्रू व टीम का 37वां स्थापना दिवस मनाया!
एचडब्लूबी रोवर स्काउट लीडर अजय चंद्रवंशी ने बताया कि 18 अक्टूबर 1989 को भोरमदेव ओपन रोवर क्रू की स्थापना स्व. यूएल दिनकर के मार्गदर्शन में भोरमदेव मंदिर परिसर में किया गया!
यह संस्था तब से सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्य कर रहे हैं उत्कृष्ट कार्य के लिए क्रू एवं टीम राष्ट्रपति पुरस्कार, उपराष्ट्रपति पुरस्कार और राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजा जा चुका है विद्यार्थियों को स्काउटिंग गाइडिंग के लिए प्रशिक्षित करना और शिविर आयोजित कर लोगों की सहायता करना संस्था का लक्ष्य है जिसे उन्होंने बखूबी निभाया जा रहा है!
रेंजर लीडर तामेश्वरी परते ने बताया कि क्रू व टीम द्वारा निरंतर निःस्वार्थ भाव से सामाजिक क्षेत्रों में, शासन प्रशासन द्वारा आयोजित कल्याणकारी कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता, धार्मिक कार्यों में, स्कूल व कॉलेजों एवं नगर में आयोजित विभिन्न आयोजनों में सेवा एवं स्काउटिंग गतिविधियां करते आ रहें है! कार्यक्रम में समस्त रोवर्स रेंजर्स उपस्थित थे!
