BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: मुंगेली : सहकारिता के विस्तार और किसानों के हितों को दे प्राथमिकता – कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

मुंगेली : सहकारिता के विस्तार और किसानों के हितों को दे प्राथमिकता – कलेक्टर

Basant Ratre
Last updated: July 1, 2026 8:08 pm
Basant Ratre 54 Views
Share
3 Min Read
SHARE

मॉडल सहकारी समिति के रूप में विकसित करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

06 जुलाई को स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

मुंगेली, 01 जुलाई 2026

देश में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 06 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे सहकारी सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने की। बैठक में सहकारिता क्षेत्र के विस्तार, समितियों के सशक्तिकरण, किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा सप्ताहभर आयोजित होने वाली गतिविधियों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में मत्स्य सहकारी समितियों एवं दुग्ध सहकारी समितियों के गठन पर विशेष जोर दिया जाए तथा मौजूदा समितियों का विस्तार कर उनके सदस्यों को आर्थिक एवं प्रशासनिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।

कलेक्टर ने जिले में किसानों के लिए खाद एवं बीज की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि खरीफ सीजन के दौरान किसी भी किसान को खाद-बीज के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे तथा किसानों को समय पर आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध कराया जाए।

सहकारी सप्ताह के सफल आयोजन पर जोर देते हुए कलेक्टर ने सभी विभागीय विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रस्तावित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले में सहकारी समितियों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने इन समितियों को मॉडल सहकारी समिति के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने 06 जुलाई को सहकारी सप्ताह के समापन अवसर पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए, ताकि सहकारिता से जुड़े सदस्यों एवं ग्रामीण नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

बैठक के दौरान एआरसीएस श्री हितेश श्रीवास ने सहकारी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article सुकमा : नक्सलियों का खौफ खत्म, अब गांवों में सीना तानकर वर्दी पहनेंगे कोटवार – कलेक्टर
Next Article कोरबा : डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक 03 जुलाई को
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

कोरबा : डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक 03 जुलाई को
Blog July 1, 2026
सुकमा : नक्सलियों का खौफ खत्म, अब गांवों में सीना तानकर वर्दी पहनेंगे कोटवार – कलेक्टर
Blog July 1, 2026
दुर्ग: पल्स पोलियो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
Blog July 1, 2026
सुकमा : बिहान की दीदी के परिवार को मिला आर्थिक सहारा
Blog July 1, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?