BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में कोंडागांव जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में कोंडागांव जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि

Basant Ratre
Last updated: January 18, 2026 5:18 pm
Basant Ratre 46 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1768727677 3b401369c1218666865a

500 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापना का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण

रायपुर, 18 जनवरी 2025

कोंडागांव जिला नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया मिसाल कायम कर रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन से जिले में 500 घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस योजना के तहत लक्ष्य प्राप्ति में कोंडागांव जिला पूरे राज्य में अग्रणी है।

यह भी उल्लेखनीय है कि अब तक 426 सौर संयंत्रों का विद्युत ग्रिड से सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइजेशन किया जा चुका है, जबकि शेष संयंत्रों को ग्रिड से जोड़ने का कार्य निरंतर प्रगति पर है। इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में उपभोक्ता प्रत्यक्ष रूप से सौर ऊर्जा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।यह उपलब्धि कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के सशक्त मार्गदर्शन, सतत निगरानी एवं प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम है।

उनके निर्देशानुसार नियमित समीक्षा और विभागीय समन्वय को सुदृढ़ किया गया तथा जनजागरूकता शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को योजना से जोड़ने के विशेष प्रयास किए गए, जिससे योजना से अधिक से अधिक हितगाही जुड़े।जिला प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया कि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों तक योजना का लाभ पहुँचे तथा सब्सिडी, तकनीकी सहायता एवं प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाया जाए।

इस अभियान में विद्युत विभाग की तकनीकी दक्षता एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से कोंडागांव हरित ऊर्जा की दिशा में अग्रसर एक आदर्श जिला के रूप में स्थापित हुआ है।

सौर ऊर्जा के उपयोग से जहाँ उपभोक्ताओं के विद्युत व्यय में उल्लेखनीय कमी आई है, वहीं पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन में कमी जैसे सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा इस उपलब्धि को और विस्तार देते हुए कोंडागांव को छत्तीसगढ़ का अग्रणी सोलर जिला बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखे जाएंगे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कवर्धा : कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में चायनीज मांझा बिक्री पर प्रशासन की सख्ती, विक्रय करने वालों को दी कड़ी चेतावनी
Next Article सुकमा : पंचायत सचिव पद भर्ती हेतु
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 065105
 शंखदेव मिश्रा को मिला ‘विश्वास-चेतना सम्मान  लेखन, समाजसेवा और जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बलांगीर में हुए सम्मानित
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति से ही पत्रकारिता को मिलेगी सही दिशा
राजधानी August 10, 2026
तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
कवर्धा August 10, 2026
आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प: माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ पदयात्रा शुरू, 600 से अधिक कांवड़ियों ने की सहभागिता
कवर्धा August 10, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?