BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अम्बिकापुर : दुर्गम लकरालता पारा में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अम्बिकापुर : दुर्गम लकरालता पारा में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं

Basant Ratre
Last updated: January 18, 2026 5:40 pm
Basant Ratre 41 Views
Share
3 Min Read
SHARE

पारा भ्रमण एवं स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को मिल रहा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

अम्बिकापुर 18 जनवरी 2026

दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्र में स्थित लकरालता पारा से संबंधित समाचारों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने तथ्यात्मक जानकारी साझा करते हुए क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को प्रमुख कारण बताया है।

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत भारतपुर के अंतर्गत स्थित लकरालता पारा पहाड़ी पर बसा हुआ है, जहां वर्तमान में सड़क एवं वाहन पहुंच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। पारा की कुल जनसंख्या 83 है तथा ग्राम पंचायत मुख्यालय से यहां तक पहुंचने के लिए लगभग 6 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है,

जिसमें 3 किलोमीटर कच्ची सड़क एवं शेष 3 किलोमीटर पगडंडी मार्ग शामिल है। इस दुर्गम स्थिति के कारण चार पहिया वाहन का पारा तक पहुंचना संभव नहीं हो पाता।दुर्गमता के बावजूद ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर गेरसा का स्वास्थ्य दल प्रत्येक 15 दिवस में पारा भ्रमण एवं स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है।

गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी करते हुए संभावित प्रसव तिथि से पूर्व उन्हें सुरक्षित स्वास्थ्य संस्थानों में भर्ती कराया जाता है, जबकि प्रथम प्रसव एवं हाई रिस्क मामलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर में उपचार एवं प्रसव सुविधा दी जाती है।दिनांक 30 दिसंबर 2025 को लकरालता निवासी श्री सुरेन्द्र तिर्की (45 वर्ष) की तालाब में डूबने से आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पारा तक वाहन मार्ग न होने के कारण शव को सीधे वाहन से ले जाना संभव नहीं था।

परिणामस्वरूप परिजनों द्वारा शव को खाट के माध्यम से नीचे समतल क्षेत्र तक लाया गया, जहां से वाहन द्वारा पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर पहुंचाया गया।स्वास्थ्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है

कि यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की अनुपलब्धता से नहीं, बल्कि क्षेत्र की भौगोलिक विषमताओं के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से जुड़ी है। विभाग द्वारा जिला प्रशासन को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए आवश्यक तथ्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अंबिकापुर : इतिहास रचा सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ की बेटियों ने, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय पहली बार ऑल इंडिया चैंपियनशिप में
Next Article धमतरी : वीबी-जी राम जी : गांव को श्रम से समृद्धि तक ले जाने की नई गारंटी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति से ही पत्रकारिता को मिलेगी सही दिशा
राजधानी August 10, 2026
तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
कवर्धा August 10, 2026
आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प: माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ पदयात्रा शुरू, 600 से अधिक कांवड़ियों ने की सहभागिता
कवर्धा August 10, 2026
IMG 20260809 WA0038
*नरियरा बिजली सब स्टेशन में एक से डेढ़ फीट पानी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी* *अधिकारियों को जानकारी फिर भी समाधान नहीं बड़े हादसे का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग?*
डभरा August 9, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?