BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: फेसबुक फ्रेंड ने लूटी अस्मत : युवती से दुष्कर्म के मामले में पुसौर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पहुंचाया जेल.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

फेसबुक फ्रेंड ने लूटी अस्मत : युवती से दुष्कर्म के मामले में पुसौर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पहुंचाया जेल.

Basant Ratre
Last updated: April 7, 2025 5:36 pm
Basant Ratre 103 Views
Share
3 Min Read
IMG 20250407 WA0071
SHARE

रायगढ़, 7 अप्रैल । सोशल मीडिया पर जान-पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुसौर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में पुसौर पुलिस की सराहना की जा रही है। घटना बीती रात की है। 28 वर्षीय पीड़िता ने आज थाना पुसौर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से मीनकेतन पाव (27 वर्ष), निवासी थाना जूटमिल क्षेत्र से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच फोन पर बातचीत बढ़ी और मीनकेतन ने युवती को शादी का प्रलोभन देना शुरू किया। युवती के अनुसार, 6 अप्रैल को उसके गांव बारात आई थी, जिसमें मीनकेतन भी शामिल था। बारात के दौरान मीनकेतन ने युवती से फोन पर संपर्क किया और घर का पता पूछकर सीधे उसके घर आ पहुंचा। शिकायत के मुताबिक, मीनकेतन ने युवती से बातचीत करते हुए जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी से साफ इंकार कर दिया। खुद को ठगा महसूस कर युवती ने अपने परिजनों के साथ थाना पुसौर पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 85/2025 धारा 69 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता के अनुरूप) के तहत मामला दर्ज किया और टीम बनाकर आरोपी मीनकेतन पाव को हिरासत में ले लिया। मेडिकल जांच सहित समस्त विधिक प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल व नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के साथ उप निरीक्षक संध्या कोका, उनि कुंदन लाल गौर, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी और महिला प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं स्टाफ की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की नीति आगे भी जारी रहेगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article उत्तर बस्तर कांकेर : आमजनता की समस्याओं से अवगत होने प्रदेश सरकार द्वारा मनाया जाएगा सुशासन तिहार
Next Article 1744024551 9acf742b2015f3ae2829 बेमेतरा : विशेष लेख : सुशासन तिहार 2025 : जनसेवा की दिशा में एक सशक्त पहल.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

collect raigarh 1 1698993103
डीएमएफ के 15.85 करोड़ से बदलेगी खनिज अंचलों की तस्वीर, अस्पतालों से लेकर स्कूलों तक विकास को मिली रफ्तार
रायगढ़ घरघोडा़ August 5, 2026
पंडरिया नगर पालिका में नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, विधायक भावना बोहरा ने दिलाई जनसेवा की प्रेरणा
Blog August 5, 2026
IMG 20260804 WA0025
सीट के नीचे छिपाया था नशे का कारोबार, भटगांव पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके दो तस्कर
भटगांव August 4, 2026
सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • घरघोडा़
  • भटगांव
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?