BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : आमजनता की समस्याओं से अवगत होने प्रदेश सरकार द्वारा मनाया जाएगा सुशासन तिहार
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उत्तर बस्तर कांकेर : आमजनता की समस्याओं से अवगत होने प्रदेश सरकार द्वारा मनाया जाएगा सुशासन तिहार

Basant Ratre
Last updated: April 7, 2025 3:21 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

08 अप्रैल से 31 मई तक तीन चरणों में किया जाएगा आयोजनशासन की योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन से अवगत होने जिलों में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री व उच्चाधिकारी करेंगे औचक निरीक्षणप्रदेश सरकार की सुशासन की और जनकल्याण की दिशा में एक और ठोस पहलशिकायत, समस्या, सुझाव व मांग से संबंधित आवेदन को समाधान पेटी में जमा करने की होगी सुविधाकलेक्टर ने आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां करने अधिकारियों को दिए निर्देशउत्तर बस्तर कांकेर, 06 अप्रैल 2025प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत से अवगत होने के उद्देश्य से राज्य में ‘सुशासन तिहार -2025’ का आयोजन का आगामी 08 अप्रैल से 31 मई के बीच तीन चरणों में किया जाएगा। इसके तहत प्रशासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद होगा। इस तिहार के माध्यम से हम जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करने और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी ली जाएगी। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने सुशासन तिहार 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।ऐसे मनाया जाएगा सुशासन तिहार-2025सुशासन तिहार-2025 का पहला चरण आगामी 08 से 11 अप्रैल तक होगा, जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। यह आवेदन ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में समाधान पेटी के माध्यम से प्राप्त होंगे। ऑनलाइन आवेदन की भी व्यवस्था की जाएगी और आवेदनकर्ताओं को पावती दी जाएगी। आवेदन प्राप्त होने के बाद, संबंधित अधिकारियों द्वारा इन्हें एक माह के भीतर निराकृत किया जाएगा। अधिकारियों को समय सीमा के भीतर प्राप्त आवेदनों का समाधान सुनिश्चित करना होगा। आवेदन के निराकरण की गुणवत्ता की समीक्षा राज्य और जिला स्तर पर की जाएगी।आयोजित किए जाएंगे समाधान शिविरसमाधान शिविरों का आयोजन 05 मई से 31 मई 2025 तक किया जाएगा। इन शिविरों में आवेदकों को उनके आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी और यथासंभव समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि होंगे शामिलइस तिहार में स्थानीय सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वे तिहार के प्रत्येक चरण में शामिल होंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे।विकास कार्य का निरीक्षणमुख्यमंत्री और राज्य के उच्च अधिकारी प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो रहा है और लोगों को उनका लाभ मिल रहा है।विशेष पोर्टल और मोबाइल एप्स का होगा उपयोगतिहार को अधिक प्रभावी व पारदर्शी बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया, समाधान की निगरानी और जनता के साथ संवाद के लिए विशेष पोर्टल और मोबाइल ऐप्स का भी उपयोग किया जाएगा।मुख्यमंत्री की आम लोगों से अपीलमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि ‘सुशासन तिहार-2025’ सफल हो सके और प्रदेश में सुशासन की स्थापना की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित हो सके।कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम सहित सभी संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ‘सुशासन तिहार 2025’ के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जाएं ताकि सरकार की मंशानुरूप यह महत्वपूर्ण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में हो सकें।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article गौरेला पेंड्रा मरवाही : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन हेतु अब अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक
Next Article IMG 20250407 WA0071 फेसबुक फ्रेंड ने लूटी अस्मत : युवती से दुष्कर्म के मामले में पुसौर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को पहुंचाया जेल.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

इंदौरी नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, विधायक भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कबीरधाम September 25, 2026
spiral null 1790330115386
कच्चे घर से पक्के आशियाने की ओर बढ़े 8 परिवार, पार्षद विमला जोल्हे ने बांटे भवन अनुज्ञा पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों में जगी नई उम्मीद, घर बनाने का सपना होगा साकार
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
IMG 20260925 WA0032
*नगर पंचायत घरघोड़ा में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन – अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 3 दिवसीय विशेष अभियान सफल*
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026
spiral null 1790306089724
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: 12 परिवारों के सपनों को मिली सरकारी छत प्रधानमंत्री आवास योजना ने जगाई नई उम्मीद, पार्षद भोलू उराँव ने हितग्राहियों को सौंपे स्वीकृति पत्र
घरघोडा़ रायगढ़ September 25, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d