BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: भाजपा जनकल्याण मंच का संगठनात्मक विस्तार, प्रदेश व जिला स्तर पर नई नियुक्तियाँ
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

भाजपा जनकल्याण मंच का संगठनात्मक विस्तार, प्रदेश व जिला स्तर पर नई नियुक्तियाँ

Basant Ratre
Last updated: January 19, 2026 10:26 am
Basant Ratre 28 Views
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20260118 WA0006

प्रदेश प्रचारक पिंटू सिंह की अनुशंसा पर श्याम गुप्ता प्रदेश सचिव, परमजीत भाटिया बने प्रदेश मंत्री

भाजपा जनकल्याण मंच द्वारा छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक विस्तार किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रचारक श्री पिंटू सिंह जी की अनुशंसा पर समाज और राष्ट्रहित में निरंतर सेवाओं को देखते हुए कई प्रमुख नियुक्तियाँ की गई हैं।

यह नियुक्तियाँ भाजपा जनकल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री दर्शन आर. शाह द्वारा की गई हैं।घोषित आदेश के अनुसार श्री श्याम गुप्ता जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव, श्री परमजीत सिंह भाटिया जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं रायगढ़ जिले में नरेश गोरख को जिला अध्यक्ष, संतोष साहनी को जिला उपाध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह जी को जिला महामंत्री तथा सनी सिंह राजपूत को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।नियुक्ति पत्र में सभी पदाधिकारियों के सामाजिक कार्यों, संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रहित में योगदान को सराहनीय बताया गया है।

उन्हें संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें भारतीय संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति निष्पक्ष रूप से कार्य करना शामिल है।

साथ ही संगठन के पाँच प्रमुख सिद्धांत—राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्व धर्म समभाव), गांधीवादी समाजवाद तथा सामाजिक-आर्थिक न्याय—को आम जनता तक पहुँचाने का दायित्व भी सौंपा गया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दर्शन आर. शाह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260118 WA0046 संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 600 बच्चों ने दिखाया खेल कौशल
Next Article पेशी से पहले ही नायब तहसीलदार ने सुना दिया फैसला, राजस्व न्यायालय की गरिमा तार-तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1776513197783
💥👉जनगणना-2027: कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं ऑनलाईन फॉर्म भरकर नागरिकों को किया प्रेरित 💥👉जिले के नागरिकों से डिजिटल प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता की अपील स्व-गणना में 30 अप्रैल तक घर बैठे ऑनलाइन भरें जानकारी
Blog April 18, 2026
IMG 20260418 165725
💥👉डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में विभिन्न विषयों के सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती, आवेदन आमंत्रित
Blog April 18, 2026
IMG 20260227 WA0000
महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी पार्टियों ने भारत की प्रत्येक महिला के सम्मान और अधिकारों के साथ अन्याय किया : भावना बोहरा
Blog April 18, 2026
2 6
💥👉34.47 करोड़ की सौगात: धरमजयगढ़, तमनार और घरघोड़ा के 11 गांवों तक पहुंचेगी विकास की सड़क
Blog April 18, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?