BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: दंतेवाड़ा : सुशासन तिहार 2025 : ग्राम भूसारास एवं हिड़पाल में समाधान शिविर संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

दंतेवाड़ा : सुशासन तिहार 2025 : ग्राम भूसारास एवं हिड़पाल में समाधान शिविर संपन्न

Basant Ratre
Last updated: May 22, 2025 7:03 pm
Basant Ratre 104 Views
Share
3 Min Read
SHARE

भूसारास में 764, हिड़पाल में 935 आवेदन हुए निराकृत

हितग्राहियों के जाति प्रमाण पत्र, बोर खनन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, पेंशन संबंधी प्रकरण हुए निराकृत

दंतेवाड़ा, 22 मई 2025

आज 22 मई 2025 को जनपद पंचायत कटेकल्याण के भुसारास ग्राम पंचायत में सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतापगिरी, भुसारास, एड़पाल, दूधीरास, जंगमपाल और छोटेलखापाल के ग्रामीणजन शामिल हुए।

समाधान शिविर में 20 विभागों से कुल 764 आवेदन प्राप्त हुये, जिसमें 760 मांग व 4 शिकायत थे, जिसमें सभी आवेदनों का निराकरण शिविर में किया गया।

इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से 7 शिशुवती माताओं का अन्नप्राशन कराया गया जबकि 9 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदायगी की गई।

साथ ही स्कूल एवं शिक्षा विभाग के 10 स्कूली छात्र छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस क्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 4 स्थानों पर बोर खनन की स्वीकृति, तथा 5 हितग्राहियों, का नाम राशन कार्ड में जोड़ा गया। जबकि पेंशन हेतु आवेदन किये 2 हितग्राहियों को पूर्व से उनके खाते में जा रही पेंशन राशि के संबंध में जानकारी दी गई।

इस तरह से शिविर में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व अपने दिये आवेदनों के निराकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की और शिविर में उपलब्ध आधार, ड्राइविंग लाइसेंस आदि सुविधा का लाभ उठाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत सदस्य श्री जितेंद्र सोरी, जनपद अध्यक्ष श्री हिड़मा कवासी, जनपद सदस्य, सरपंच, एवं पंच उपस्थित रहे जबकि प्रशासनिक अधिकारियों में श्री आशीष डे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कटेकल्याण, श्रीमती आशा मौर्य तहसीलदार कटेकल्याण एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

इसी प्रकार गीदम विकासखण्ड अन्तर्गत हिड़पाल में भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में हिड़पाल, हितामेटा, कोरकोटी, भटपाल, उपेट के ग्रामीणों की भी उपस्थिति रही। उक्त शिविर में प्राप्त कुल आवेदन 951 में कुल 935 निराकृत किया गया। शिविर में सामग्री वितरण खाद्य विभाग 11 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरण, पीएचई विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को जांच किट, कृषि विभाग द्वारा 5 कृषकों को केसीसी कार्ड वितरण, ग्राम पंचायत भटपाल को जिला पंचायत से कंप्यूटर सेट दिया गया। एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई रस्म भी की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधि गीदम जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला भास्कर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता मंडावी समस्त पंचायत के सरपंच, एसडीएम जनपद सीईओ बारसूर तहसीलदार एवं समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article महासमुंद : बाढ़ आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी को लेकर
Next Article बेमेतरा : छोटे भास्कर की नई शुरुआत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260804 WA0025
सीट के नीचे छिपाया था नशे का कारोबार, भटगांव पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके दो तस्कर
भटगांव August 4, 2026
सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • भटगांव
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?