BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बेमेतरा : छोटे भास्कर की नई शुरुआत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बेमेतरा : छोटे भास्कर की नई शुरुआत

Basant Ratre
Last updated: May 22, 2025 7:06 pm
Basant Ratre
Share
2 Min Read
SHARE
1747920539 8c6c7cd13b8609f22f97

बेमेतरा, 22 मई 2025

बेमेतरा जिले के ग्राम करंजिया निवासी आठ माह के भास्कर यादव के जीवन की शुरुआत चुनौतियों से भरी थी। जन्म से ही उसके दोनों पैर अंदर की ओर मुड़े हुए थे,

जिसे चिकित्सकीय भाषा में क्लबफुट कहा जाता है। यह एक जन्मजात विकृति है, जिससे बच्चे का सामान्य चलना-फिरना असंभव हो जाता है। आर्थिक रूप से सामान्य परिवार से संबंध रखने वाले भास्कर के माता-पिता के लिए यह स्थिति चिंता और पीड़ा का कारण बन गई।सितंबर 2024 में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत बेमेतरा विकासखण्ड के चिरायु स्वास्थ्य दल द्वारा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान भास्कर की स्थिति की पहचान की गई।

इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने भास्कर के माता-पिता को चिरायु योजना के तहत मिलने वाले नि:शुल्क इलाज की जानकारी दी और उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान जिला चिकित्सालय पंडरी, रायपुर रेफर किया गया।रायपुर में हड्डी रोग विशेषज्ञों की निगरानी में भास्कर के पैरों में आठ सप्ताह तक नियमित प्लास्टर चढ़ाया गया।

इसके बाद 22 जनवरी 2025 को टेनोटॉमी नामक शल्य चिकित्सा की गई, जिससे उसकी एड़ी की अकड़ी हुई नसों को ढीला किया गया। ऑपरेशन के पश्चात भास्कर को विशेष जूते भी प्रदान किए गए ताकि उसका इलाज स्थायी रूप से सफल हो सके।आज भास्कर के दोनों पैर पूरी तरह सीधे हैं और वह सामान्य बच्चों की तरह चलने की दिशा में अग्रसर है। यह सफलता न केवल चिकित्सा विज्ञान की उपलब्धि है, बल्कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और चिरायु योजना की सक्रियता का प्रमाण भी है। नि:शुल्क उपचार और समय पर पहचान ने एक बच्चे के जीवन को नई दिशा दी है

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article दंतेवाड़ा : सुशासन तिहार 2025 : ग्राम भूसारास एवं हिड़पाल में समाधान शिविर संपन्न
Next Article नारायणपुर : सुशासन तिहार में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिये प्राप्त हो रहे हैं आवेदन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026
file 00000000ff7c82118adde60790be7f40
बीएस स्पंज की जनसुनवाई 28 सितंबर को ग्राम चारमार में: हजारों युवाओं के रोजगार की उम्मीद, सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा संस्थान
घरघोडा़ रायगढ़ September 20, 2026
IMG 20260920 WA0010
गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
रायपुर छत्तीसगढ़ September 20, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d