BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: महासमुंद : बाढ़ आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी को लेकर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

महासमुंद : बाढ़ आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी को लेकर

Basant Ratre
Last updated: May 22, 2025 6:57 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

कलेक्टर श्री लंगेह ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

महासमुंद, 22 मई 2025

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने 20 मई को समय-सीमा बैठक के दौरान आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ आपदा बचाव एवं राहत कार्यों की पूर्व तैयारी हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने बाढ़ से निपटने के लिए समुचित एवं प्रभावी रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में स्थापित वर्षा मापक यंत्रों की जांच कर उन्हें कार्यशील स्थिति में लाने और जिन स्थानों पर ये यंत्र नहीं हैं वहाँ शीघ्र स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 1 जून 2025 से जिले में 24×7 नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने को कहा, जिसकी जानकारी आमजन को मीडिया के माध्यम से दी जाएगी।

नियंत्रण कक्ष ’1 जून 2025’ से वर्षा ऋतु की समाप्ति तक ’कलेक्टर कार्यालय, कक्ष क्रमांक 20’ में कार्यशील रहेगा। इस आपदा नियंत्रण कक्ष का ’दूरभाष क्रमांक 07723-223505’ तथा ’ईमेल आईडी msamund.cg@nic.in है।

आपदा नियंत्रण कक्ष के संचालन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।उन्होंने संवेदनशील एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में आवश्यक खाद्यान्न, नमक, केरोसीन तथा जीवन रक्षक दवाइयों का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित करने के साथ पेयजल के स्रोतों की सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों की सूची तैयार कर सतत निगरानी रखने, सुरक्षित स्थानों की पहचान कर वहां लोगों को पहुँचाने की पूर्व योजना बनाने, बचाव कार्यों हेतु उपकरणों एवं नावों को क्रियाशील रखने एवं प्रशिक्षित बचाव कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। नगरीय क्षेत्रों में नालों की नियमित सफाई एवं जल निकासी हेतु पंपों की व्यवस्था, बड़ी नदियों के जलस्तर की सतत निगरानी तथा जलाशयों से जल प्रवाह की सूचना समय पर निचले क्षेत्रों को प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने राहत शिविरों में भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य परीक्षण आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और बाढ़ से होने वाली क्षति की दैनिक जानकारी निर्धारित प्रारूप में राहत आयुक्त कार्यालय एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पोर्टल पर समय पर अपलोड करने को कहा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article collage 4 0 1747918168867 तलईपल्ली परियोजना ने स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु श्रमदान और प्रभात फेरी का आयोजन किया
Next Article दंतेवाड़ा : सुशासन तिहार 2025 : ग्राम भूसारास एवं हिड़पाल में समाधान शिविर संपन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026
file 00000000ff7c82118adde60790be7f40
बीएस स्पंज की जनसुनवाई 28 सितंबर को ग्राम चारमार में: हजारों युवाओं के रोजगार की उम्मीद, सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा संस्थान
घरघोडा़ रायगढ़ September 20, 2026
IMG 20260920 WA0010
गुजराती स्कूल प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराने हुसैनी सेना ने देवेंद्र नगर थाने का किया घेराव…
रायपुर छत्तीसगढ़ September 20, 2026
पंडरिया विधानसभा को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई गति
कबीरधाम September 19, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d