धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोधा गांव में दो लोगों के शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है।
फिलहाल, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही इस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ पाएगा।

