BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन, नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति एवं स्कूल शिक्षा का उठाया मुद्दा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन, नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति एवं स्कूल शिक्षा का उठाया मुद्दा

Basant Ratre
Last updated: July 14, 2026 6:35 pm
Basant Ratre 33 Views
Share
8 Min Read
IMG 20260714 WA0003
SHARE

पंडरिया। छत्तीसगढ़ मानसून सत्र के दूसरे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों सहित स्कूल शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के सन्दर्भ में प्रश्न पूछा। इस दौरान उन्होंने वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत घरों तक शुद्ध जल प्रदाय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल आवर्धन योजनाओं की प्रगति और विधानसभा क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती व स्कूल पहुँचने के लिए आवागमन सुविधा के विषय में प्रश्न किया।

भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि क्या पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलियापानी लेदरा, बिरहुलडीह, कांदावाणी, छिंदीडीह, सेन्दुरखार, अमनिया एवं भेलकी आदि के 35 से अधिक वनांचल एवं आदिवासी बहुल ग्रामों के लगभग 2,500 से अधिक परिवार वर्तमान में सुरक्षित पेयजल सुविधा से वंचित हैं तथा पेयजल हेतु कई किमी दूर स्थित प्राकृतिक झिरिया के दूषित जल पर निर्भर हैं? यदि हां, तो उक्त ग्रामों में जल जीवन मिशन के घोषित उद्देश्य “हर घर नल से जल” के अनुरूप आज तक शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो सकने के कारण क्या है? इसके लिए उत्तरदायी संबंधित एजेंसियों एवं कारकों की जानकारी देवे । उक्त ग्रामों में जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं अपूर्ण योजनाओं का ग्रामवार विवरण क्या है? क्या विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के पूर्ण क्रियान्वयन व प्रत्येक घर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु क्या कोई समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की गई है? यदि हाँ, तो इसकी पूर्णता की संभावित तिथि क्या है? जिसके लिखित उत्तर में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी ने बताया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलियापानी लेदरा, बिरहुलडीह, कांदावाणी, छिंदीडीह, सेन्दुरखार, अमनिया एवं भेलकी आदि के 35 से अधिक वनांचल एवं आदिवासी बहुल ग्रामों के लगभग 2,500 से अधिक परिवार वर्तमान में सुरक्षित पेयजल सुविधा से वंचित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम अधचरा, अजवाईनवाह, माराडबरा, भेलकी,बिरहुलडीह, तेलियापानी लेदरा,तिनगड्डा, सेजाडीह, भाकुर, बांगर, में सोलर आधारित एवं ग्राम घुरसी में सिंगल विंडो आधारित और ग्राम अमनिया में रेट्रोफिटिंग का कार्य पूर्ण हो चूका है। वहीं बसुलाटोला, तेलियापानी धोबे, कोटपानी, बाहपानी, रुखमीदादर, कांदावानी, सारपानी, मजगांव, देवानपटपर, छिंदीडीह, पंडरीपानी, सेंदुरखार एवं सरईपानी में कार्य निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन 2.0 की मार्गदर्शिका अनुसार समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पूर्णता की संभावित तिथि बताया जाना संभव नहीं है।

भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई में जल आवर्धन (जलप्रदाय) योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की मदवार एवं राशिवार जानकारी प्रदान करें। साथ ही, पूर्ण, शेष एवं अपूर्ण कार्यों की संख्यावार अद्यतन स्थिति तथा पूर्ण/शेष कार्यों को पूर्ण करने की संभावित समय-सीमा की जानकारी देवें । उक्त योजनाओं के लोकार्पण/निर्माण के वर्षों बाद भी नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई के नागरिकों को अपेक्षित पर्याप्त एवं नियमित पेयजल आपूर्ति का लाभप्राप्त नहीं होने के कारण क्या हैं? वर्तमान में कितने वार्ड एवं कितने परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं तथा कितने परिवार अभी भी लाभ से वंचित हैं? जिसके लिखित उत्तर में उप मुख्यमंत्री जी ने बताया कि नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत नगर पालिका परिषद् पंडरिया में जल आवर्धन योजना के तहत 8 करोड़ 32 लाख 46 हजार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत नगर पंचायत पांडातराई में जल आवर्धन योजना अंतर्गत 3 करोड़ 75 लाख 42 हजार की स्वीकृति दी गई है जिसके तहत सभी कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। नगर पालिका परिषद् पंडरिया में जल आवर्धन योजनांतर्गत 15 वार्डों में पाईप लाईन विस्तार कार्य, नलकूप खनन कार्य, सबमर्सिबल मोटर पंप स्थापना कार्य, पानी टंकी में बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य तथा क्लोरीरेशन यूनिट स्थापना कार्य किया गया है जिसका लाभ नागरिकों को प्राप्त हो रहा हैं। जल आवर्धन योजनांतर्गत निकाय के 15 वार्डों हेतु किये गये 13 बोरवेल तथा योजना के पूर्व निकाय में निर्मित 08 बोरवेल में पम्प मोटर स्थापित कर नियमित पेयजल आपूर्ति किया जा रहा है। योजनांतर्गत 08 वार्डों में इंटर कनेक्शन कर पुराने एवं नये पाईप लाईन को जोड़ा गया है जिससे 2170 निवासरत परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से योजना का लाभ मिल रहा है तथा शेष 07 वार्डों के लगभग 1925 परिवारों को निकाय द्वारा बोरवेल के माध्यम से पेयजल आपूर्ति किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2023 में 03 नये वार्ड का गठन होने से योजनांतर्गत पाईप लाईन विस्तारीकरण, ओएचटी तथा बोरवेल आदि के कार्य नहीं कराये गये है। इन वार्डों में निवासरत लगभग 1500 परिवारों को भी सीधे नलकूप के माध्यम से पेयजल आपूर्ति किया जा रहा है। नगर पंचायत पाण्डातराई में जल आवर्धन योजनांतर्गत पानी टंकी विभिन्न अवयवों यथा उच्च स्तरीय जलागार, पाईप लाईन विस्तारीकरण तथा बोरवेल का निर्माण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया गया। वर्तमान में सम्पवेल क्रियाशील नहीं होने तथा राईजिंग मेन पाईप लाईन के क्षतिग्रस्त होने से जल आवर्धन योजना चालू नहीं है। निकाय के समस्त 15 वार्डों में 24 नग बोरवेल, 45 नग हैंडपम्प 10 स्टैंड पोस्ट एवं 620 नल कनेक्शन के माध्यम से लगभग 2066 परिवारों को पेयजल प्रदाय किया जा रहा है।

कबीरधाम जिले के विद्यालयों में पहुँच मार्गों की स्थिति और शालाओं का निर्माण एवं उन्नयन के विषय में भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि क्या विभाग द्वारा विगत तीन वर्षों में कबीरधाम जिले के विद्यालयों की अधोसंरचना एवं शाला पहुँच मार्गों की स्थिति का कोई सर्वेक्षण/मूल्यांकन कराया गया है? यदि हाँ, तो उसका विवरण प्रदान करें। वर्तमान में कबीरधाम जिले में ऐसे कितने विद्यालय हैं, जिनके पहुँच मार्ग नहीं हैं अथवा अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं? वर्तमान में कबीरधाम जिले में कुल कितने विद्यालय भवन जर्जर अथवा अनुपयोगी घोषित किए गए हैं? उक्त भवनों के पुनर्निर्माण अथवा मरम्मत हेतु विभाग द्वारा क्या कोई समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की गई है? जिसके लिखित उत्तर में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी बताया कि कबीरधाम जिले के विद्यालयों की अधोसंरचना एवं शाला पहुँच मार्गों की स्थिति का कोई सर्वेक्षण/मूल्यांकन नहीं कराया गया। वर्तमान में कबीरधाम जिले में ऐसे 21 विद्यालय हैं जिनके पहुँच मार्ग नहीं हैं अथवा अत्यंत जर्जर स्थिति में है। वर्तमान में कबीरधाम जिले मे कुल 106 विद्यालय भवन जर्जर अथवा अनुपयोगी घोषित किए गए है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article spiral null 1784028719145 💥👉शिक्षा व्यवस्था पर सख्त हुई प्रशासन की नजर, जिला पंचायत सीईओ ने प्राचार्यों को दिए बड़े निर्देश ⚡सेवानिवृत्त शिक्षकों से ‘शिक्षा दान’ का आह्वान, ⚡निजी स्कूलों को भी चेतावनी
Next Article IMG 20260715 WA00051 बड़ी खबर: धरमजयगढ़ के क्रोधा में दो शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026
IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?