BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: विस्थापन के वर्षों बाद भी नहीं मिला हक, बरौद के परिवारों ने उठाई आवाज एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

विस्थापन के वर्षों बाद भी नहीं मिला हक, बरौद के परिवारों ने उठाई आवाज एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Basant Ratre
Last updated: July 15, 2026 4:52 pm
Basant Ratre 43 Views
Share
2 Min Read
IMG20260715132442 scaled
oplus_6291456
SHARE


घरघोड़ा। ग्राम बरौद के विस्थापित परिवारों ने वर्षों से लंबित अपनी मांगों को लेकर अब प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रभावित परिवारों ने वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप बनाए गए निजी मकानों, प्रधानमंत्री आवास, कुओं और बोरवेल का सर्वे एवं मूल्यांकन कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

1003730564


इसी मांग को लेकर विस्थापित परिवारों ने चरणबद्ध अभियान शुरू किया है। इसके तहत पहले चरण में कलेक्टर जनदर्शन रायगढ़, दूसरे चरण में बरौद उपक्षेत्र के उपक्षेत्रीय प्रबंधक और तीसरे चरण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा प्रवीण तिवारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।


ज्ञापन में बताया गया है कि भूमि अधिग्रहण और विस्थापन की प्रक्रिया लंबे समय तक लंबित रहने के कारण प्रभावित परिवारों का स्वाभाविक विस्तार हुआ। बढ़ती जरूरतों को देखते हुए लोगों ने निजी मकानों का निर्माण कराया।

इसके अलावा कई परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाए तथा अपने निजी संसाधनों से कुएं और बोरवेल भी तैयार किए।


विस्थापितों का कहना है कि इन सभी निर्माण कार्यों का आज तक न तो सर्वे किया गया और न ही मूल्यांकन कराया गया, जिससे कई पात्र परिवार पुनर्वास और मुआवजे के लाभ से वंचित हैं। इस कारण प्रभावित परिवारों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है।


परिवारों ने मांग की है कि प्रशासन और एसईसीएल की संयुक्त टीम गठित कर सभी वास्तविक और आवश्यकता आधारित निर्माणों का शीघ्र सर्वे एवं मूल्यांकन कराया जाए, ताकि उन्हें उनका वैधानिक और न्यायोचित अधिकार मिल सके।


विस्थापित परिवारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे बरौद खुली खदान के मुख्य प्रवेश द्वार पर शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और एसईसीएल प्रबंधन की होगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260715 WA00051 बड़ी खबर: धरमजयगढ़ के क्रोधा में दो शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Next Article IMG 20260715 WA0003 पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ, सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI, ड्रोन और रोबोटिक्स”
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

खेल सिखाता है अंतिम क्षण तक संघर्ष और जीत का जज्बा : प्रो. दयाल
राजधानी August 29, 2026
नन्हें भैय्या को लाडली बहनों ने बांधी राखी, सन राइस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन पर्व की धूम
Blog कवर्धा August 28, 2026
पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन
कवर्धा August 27, 2026
IMG 20260827 WA0025
जनगणना हस्त पुस्तिका निर्माण में तेजी, 34 क्षेत्रीय पदाधिकारियों के काम की गहन समीक्षा एसडीएम सभागार में हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने समय-सीमा में कार्य पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
घरघोडा़ रायगढ़ August 27, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?