BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पुलिस की मजबूत विवेचना से बड़ा फैसला, सगे भाई की हत्या का आरोपी आजीवन कारावास से दंडित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पुलिस की मजबूत विवेचना से बड़ा फैसला, सगे भाई की हत्या का आरोपी आजीवन कारावास से दंडित

Basant Ratre
Last updated: January 18, 2026 5:06 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE
IMG 20260118 WA0004

● पुलिस की मजबूत विवेचना से बड़ा फैसला, सगे भाई की हत्या का आरोपी आजीवन कारावास से दंडित

● जूटमिल के तरकेला में होली की रात हुई हत्या का मामला

● कानून की पकड़ मजबूत: उप निरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना से लगातार पाँचवें मामले में दोषी को सजा

रायगढ़, 18 जनवरी । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल की मंशा के अनुरूप गंभीर अपराधों में आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के क्रम में रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी न्यायिक सफलता मिली है। उप निरीक्षक गिरधारी साव की गहन, तथ्यपरक और सटीक विवेचना के परिणामस्वरूप लगातार पांचवें गंभीर अपराध में आरोपी को कठोर दंड सुनाया गया है।

दिनांक 16 जनवरी 2026 को माननीय सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार जैन, रायगढ़ ने थाना जूटमिल क्षेत्र के बहुचर्चित हत्या प्रकरण में आरोपी सुनील कुमार दास पिता पंचराम महंत, उम्र 28 वर्ष, निवासी तरकेला जूटमिल को अपने सगे छोटे भाई निर्मल दास की निर्मम हत्या का दोषी ठहराया।

न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास एवं ₹50 के अर्थदंड से दंडित किया। इस प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना जूटमिल में पदस्थ उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा की गई थी, जबकि अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक श्री पी.एन. गुप्ता ने प्रभावशाली पैरवी की।

होली की रात घरेलू विवाद बना हत्या का कारण

प्रकरण के अनुसार ग्राम तरकेला निवासी पंचराम एवं उनकी पत्नी भानुमति के तीन पुत्र हैं—निमाई दास, सुनील दास (आरोपी) एवं निर्मल दास (मृतक)। 14 मार्च 2025, होली पर्व की रात्रि लगभग 8 बजे, सुनील और निर्मल के बीच आपसी विवाद हुआ।

परिजनों द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माना और लकड़ी के डंडे से सिर, हाथ व पैरों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे निर्मल दास की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक के पिता पंचराम की रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में मर्ग क्रमांक 27/2025 कायम कर शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया। इसके पश्चात अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

मजबूत विवेचना, अखंडनीय साक्ष्य और 14 गवाह विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने घटनास्थल निरीक्षण, भौतिक साक्ष्य संकलन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को वैज्ञानिक ढंग से जोड़ते हुए एक मजबूत केस तैयार किया।

न्यायालय में अभियोजन पक्ष द्वारा 14 गवाहों के सशक्त बयान प्रस्तुत किए गए, जिससे आरोपी का अपराध संदेह से परे सिद्ध हुआ।

आरोपी ने स्वयं को निर्दोष बताया, किंतु माननीय न्यायालय ने अभियोजन के ठोस साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट किया कि आरोपी द्वारा किया गया कृत्य मानव वध की श्रेणी में आने वाला हत्या का अपराध है।

मिथ्या बयान पर पिता के विरुद्ध भी सख्त रुख

प्रकरण के दौरान यह भी उजागर हुआ कि आरोपी/मृतक के पिता पंचराम महंत (70 वर्ष) ने आरोपी को बचाने के उद्देश्य से पुलिस को दिए गए पूर्व कथन के विपरीत न्यायालय में मिथ्या बयान दिया। इस पर माननीय सत्र न्यायाधीश ने उनके विरुद्ध धारा 383 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए।

गंभीर अपराधों में बढ़ रहा सजा का ग्राफ उल्लेखनीय है कि वर्तमान में थाना प्रभारी लैलूंगा के रूप में पदस्थ उप निरीक्षक गिरधारी साव की विवेचना में हत्या, दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में लगातार दोषियों को कठोर सजा मिल रही है। यह प्रकरण उनकी विवेचना से सजा दिलाने का पांचवां गंभीर मामला है।

जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी गंभीर अपराधों में दोष सिद्धि और सजा की दर में निरंतर वृद्धि हो रही है, जो रायगढ़ पुलिस की पेशेवर विवेचना, सशक्त अभियोजन और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : एनएचएआई ने ब्लैक-स्पॉट्स दुरुस्त किए, 200 करोड़ की परियोजनाएं प्रक्रिया में
Next Article रायपुर : किसान तुंहर टोकन ऐप से बदली धान विक्रय की तस्वीर, करजी के किसान को मिली सहज और पारदर्शी सुविधा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

श्याम बिहारी जायसवाल के जन्मदिन पर NEET UG काउंसलिंग में कथित घोटाले के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, विकास जैन मित्तल के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर राजधानी October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोडा़ October 1, 2026
IMG 20260404 WA00511
हितग्राहीमूलक योजनाओं के लिए राशि जारी करे सरकार: बसपा
छत्तीसगढ़ October 1, 2026
एसएलआरएम सेंटर से सुलभ शौचालय तक बन रही सीसी सड़क का मामला, सीएमओ ने ठेकेदार को काम रोकने और गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
कबीरधाम September 30, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d