BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : बजट 2025-26: महिलाओं, किसानों और पत्रकारों के लिए राहत, जिले के नागरिकों ने किया स्वागत.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : बजट 2025-26: महिलाओं, किसानों और पत्रकारों के लिए राहत, जिले के नागरिकों ने किया स्वागत.

Basant Ratre
Last updated: March 3, 2025 7:23 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
1741008929 e38280df553c52f53bd7
SHARE

बजट 2025-26: महिलाओं, किसानों और पत्रकारों के लिए राहत, जिले के नागरिकों ने किया स्वागतबलरामपुर, 03 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2025-26 को लेकर जिले में उत्साह है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत यह बजट महिलाओं, किसानों, पत्रकारों और सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। महतारी वंदन और लखपति दीदी योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, किसानों के लिए आर्थिक सहूलियत और पत्रकारों के लिए सम्मान निधि दोगुनी करने जैसी घोषणाओं को नागरिकों ने सराहनीय कदम बताया। लोगों ने इसे राज्य के समावेशी विकास का बजट बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।महिलाओं को आर्थिक संबल, लखपति दीदी योजना और महतारी वंदन को बढ़ावाबजट में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बलरामपुर निवासी श्री कैलाश द्विवेदी ने इस बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना का बजट बढ़ाकर 5500 करोड़ रुपये कर दिया है, जिससे लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। लखपति दीदी योजना के तहत 8 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल को उन्होंने सशक्त कदम बताया। स्थानीय निवासी श्रीमती आशा दुबे ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएं महिलाओं को रोजगार और उद्यमिता की ओर प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि जहां पहले महिलाएँ आर्थिक रूप से पुरुषों पर निर्भर थीं, वहीं अब वे लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी।पत्रकारों के लिए सम्मान निधि और एक्सपोजर विजिट का अवसरबजट में पत्रकारों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय गुप्ता ने पत्रकारों के लिए सम्मान निधि की राशि दोगुनी करने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह पत्रकारों के हित में ऐतिहासिक फैसला है। उन्होंने पत्रकारों के एक्सपोजर विजिट के लिए भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे पत्रकारों को नई जानकारियाँ प्राप्त करने, अन्य राज्यों के पत्रकारों से संवाद बढ़ाने और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में योगदान देने का अवसर मिलेगा।किसानों और सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहतकृषि और सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए भी इस बजट में बड़े प्रावधान किए गए हैं। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य श्री के. आर. द्विवेदी ने कहा कि यह बजट किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और आम जनता के लिए लाभकारी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 8500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे हजारों परिवारों को आवास की सुविधा मिलेगी। कृषि पंपों के मुफ्त बिजली आपूर्ति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है।नागरिकों में उत्साह, मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का जाताया आभारबजट को लेकर जिले के नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट राज्य के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। महिलाओं, किसानों, पत्रकारों और सरकारी कर्मचारियों सहित किये गये अन्य प्रावधानों से हर वर्ग को राहत मिलेगी और छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति की ओर बढ़ेगा

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1740986940 216309f0403546dbbbd0 रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किए हस्ताक्षर.
Next Article बलरामपुर : बजट 2025-26: सुशासन, अधोसंरचना और नवाचार को बढ़ावा.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

file 00000000305882079f81ed5f3548e204
21 क्विंटल धान नहीं बेच पाए तो भी किसानों को मिलेगी पूरी सहायता राशि, मुख्यमंत्री साय ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 15, 2026
IMG 20261115 WA0056
धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव का महाकुंभ: हजारों की मौजूदगी में गूंजा भगवान बिरसा मुंडा का जयघोष, मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय समाज के सम्मान और विकास को बताया सरकार का संकल्प
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 15, 2026
IMG 20261115 142044
धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की व्यवस्था पर सवाल: सम्मान के मंच पर अपमान! तीर-धनुष के साथ पहुंचे पहाड़ी कोरवाओं को रोका, प्रवेश के इंतजार में खाली रह गईं कुर्सियां
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 15, 2026
IMG 20261114 WA0024
शासकीय कर्मचारियों को SBI के माध्यम से मिले ₹1 करोड़ दुर्घटना बीमा का वास्तविक लाभ – कर्मचारी संघ ने उठाई मांग
छत्तीसगढ़ राजधानी November 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बलौदाबाजार
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d