BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बलरामपुर : बजट 2025-26: सुशासन, अधोसंरचना और नवाचार को बढ़ावा.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बलरामपुर : बजट 2025-26: सुशासन, अधोसंरचना और नवाचार को बढ़ावा.

Basant Ratre
Last updated: March 3, 2025 7:25 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

बजट 2025-26: सुशासन, अधोसंरचना और नवाचार को बढ़ावाजिले को मिलेगी विकास की रफ्तार, बजट में कई बड़ी घोषणाएंशिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में मिली सौगातेंबलरामपुर, 03 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने विधानसभा में यह बजट प्रस्तुत किया। इस वर्ष का बजट गति (ळ।ज्प्) यानी गुड गवर्नेंस, अधोसंरचना, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर केंद्रित है।इस बजट में बलरामपुर जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। शिक्षा के क्षेत्र में जिले को नया प्रयास संस्थान और 500-सीटर आवासीय विद्यालय भवन की सौगात मिली है, जिससे छात्रों को लाभ मिलेगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाने के लिए जिले में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी, जिससे न केवल स्वास्थ्य सेवाएँ मजबूत होंगी बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए बलरामपुर में विज्ञान पार्क की स्थापना की जाएगी। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल तातापानी को वृहद स्तर पर विकसित किया जाएगा। जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विकासखंड रामचंद्रपुर के सनावल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण भी इस बजट में शामिल किया गया है।10 नवीन योजनाओं की हुई घोषणाबजट में 10 नई योजनाओं की भी घोषणा की गई है, जिनमें मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, मुख्यमंत्री बाईपास एवं रिंग रोड निर्माण योजना, मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना, मुख्यमंत्री गवर्नेंस फेलोशिप, सियान केयर योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, अटल सिंचाई योजना और छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति का कार्यान्वयन शामिल है। ये योजनाएं प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।राज्य सरकार ने इस बजट में कुछ नई पहल भी की हैं, जिनमें सिकल सेल स्क्रिनिंग सेंटर की स्थापना प्रमुख है। पहले चरण में इसे सभी विकासखंडों में स्थापित किया जाएगा, जिससे इस बीमारी की रोकथाम और समय पर उपचार संभव हो सकेगा। डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में यूपीआई भुगतान व्यवस्था को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री परिवहन योजना के अंतर्गत उन क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी, जहाँ जनसंख्या घनत्व कम होने के कारण अभी तक यह सुविधा नहीं थी। वहां ग्राम पंचायत से विकासखण्ड और जिला स्तर तक सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए बजट में प्रावधान रखा गया है।बजट में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और युवाओं को नौकरी के नए अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है। बलरामपुर में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य शिक्षा सुलभ होगी। इससे बलरामपुर जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1741008929 e38280df553c52f53bd7 बलरामपुर : बजट 2025-26: महिलाओं, किसानों और पत्रकारों के लिए राहत, जिले के नागरिकों ने किया स्वागत.
Next Article रायपुर : एक्स पर नंबर 1 ट्रेंड में रहा #CG_ की _ प्रGATI_ का _ बजट.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाए रखना नई पीढ़ी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी: प्रो. मनोज दयाल
राजधानी September 23, 2026
विधायक भावना बोहरा ने ₹4.12 करोड़ के बहुप्रतीक्षित दामापुर से करपी तक सड़क एवं नवीन विश्राम गृह निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
कबीरधाम September 22, 2026
IMG 20260922 WA0033
कानून की जटिलताओं को सरल भाषा में समझाएगी ‘विधिक प्रतिबिम्ब’, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने किया विमोचन
घरघोडा़ छत्तीसगढ़ रायगढ़ September 22, 2026
file 00000000fdb0820895e54f841a860814
जगन्नाथ पुरी दर्शन के दौरान लापता हुए फिरूराम बेहरा, तलाश जारी मालीडीह निवासी फिरूराम का अब तक नहीं मिला सुराग, जानकारी देने वाले को ₹5,000 का इनाम
घरघोडा़ रायगढ़ September 22, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d