BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अम्बिकापुर : मुद्रा योजना की बदौलत खड़ा किया अपना डेयरी का व्यवसाय, ज़ीरो से शुरू कर आज बनाया अपना मुकाम.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अम्बिकापुर : मुद्रा योजना की बदौलत खड़ा किया अपना डेयरी का व्यवसाय, ज़ीरो से शुरू कर आज बनाया अपना मुकाम.

Basant Ratre
Last updated: December 28, 2024 5:10 pm
Basant Ratre 109 Views
Share
4 Min Read
1735386181 3fbafd40fb36d7c3d569
SHARE

बच्चों के सर से पिता का साया उठा और घर से कमाऊ हाथ, काफी मुश्किल रहा समय, अब नहीं रुकूंगी, बेटी को टीचर बनाने का सपना होगा पूरा – नीतूअम्बिकापुर 28 दिसम्बर 2024नीतू चंवर अम्बिकापुर के ठनगनपारा में अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। कभी कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली नीतू की जिंदगी आज खुशियों से भर गई है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लोन लेकर नीतू ने डेयरी का व्यवसाय शुरू किया है और आर्थिक रूप से सशक्त हुईं। बीते सालों को याद करते हुए नीतू अपनी आपबीती बताते हुए कहतीं हैं, जो संकट का समय मैंने देखा है, वो किसी के जीवन में ना आए। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उनके पति का निधन हो गया। पति टेलरिंग का कार्य करते थे, जिससे रोजी-रोटी चलती थी। दो बच्चों की परवरिश, उनके पढ़ाई-लिखाई सबका खर्च, इसी काम से चल रहा था। पति का निधन हमारे जीवन में दुःखों के पहाड़ की तरह था। एक तो बच्चों के सर से उनके पिता का साया उठ जाना और ऊपर से परिवार के इकलौते कमाने वाले व्यक्ति का चले जाना। ऐसे में मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती बच्चों का पालन-पोषण और उनका भविष्य था, उनके भविष्य की चिंता मुझे सताने लगी। तब मैंने स्वयं कुछ काम करने का सोचा, लेकिन कुछ समझ नही आ रहा था कि कहा से और कैसे शुरू करुँ। क्योंकि किसी भी व्यवसाय के लिए पैसे की जरूरत थी, जो बचत थी, वो भी खत्म हो गई थी। ऐसे में मुझे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में पता चला। मैंने आवेदन किया, मुझे 25 हजार का लोन मिला। लोन मिलने के बाद मैंने एक गाय ख़रीदी और डेयरी का व्यवसाय शुरू किया।आज नीतू के पास हैं 8 गाय, दूध बेचकर लाखों में होती है कमाई-डेयरी का व्यवसाय शुरू करने के बाद नीतू को दूध बेचकर अच्छी कमाई होने लगी। जैसे-जैसे आमदनी बढ़ती गई, नीतू ने और गाय खरीदी। आज उनके पास कुल 08 गाय हैं, जिससे नीतू रोजाना 60 लीटर दूध बेचतीं हैं। नीतू को महीने में लगभग 1 लाख रुपए तक की आमदनी होती है। गाय की देखभाल, चारा आदि के बाद भी के अच्छी खासी राशि की बचत हो जाती है।बेटी रेणु का शिक्षिका बनने का सपना अब होगा पूरा-नीतू की बड़ी बेटी रेणु एमए की पढ़ाई कर रहीं हैं। रेणु बताती हैं कि पिता के निधन के बाद हमारा परिवार बिखर गया। मैं अपनी पढ़ाई छोड़कर मां के साथ साप्ताहिक बाजार में मनिहारी का सामान बेचने लगी और छोटा भाई रमन अपनी पढ़ाई छोड़कर प्राइवेट नौकरी करने लगा। मेरा सपना पढ़- लिखकर शिक्षिका बनने का है, आज जब हमारी आर्थिक स्थिति ठीक हो गई है, तो वो सपना भी पूरा होगा। एमए की पढ़ाई के बाद मैं बीएड करूंगी और शिक्षिका बनूंगी। वहीं भाई को भी आगे पढ़ाई करने और सरकारी नौकरी के लिए प्रेरित करूंगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कवर्धा : आयुष्मान कार्ड बनाने जिले में 3 और 4 जनवरी को होगा विशेष शिविर का आयोजन.
Next Article कवर्धा : कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सिंचाई योजना तहत भू-अर्जन के 42 प्रकरणों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के दिए सख्त निर्देश.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260514 WA0022
💥👉कलार समाज की बेटी आस्था जायसवाल ने बढ़ाया मान, CBSE 12वीं में 92.80% अंक हासिल कर स्कूल में पाई तीसरी रैंक
Blog May 14, 2026
spiral null 1778765398413
💥👉सुशासन तिहार में खिले सपनों के चेहरे: कुंजेमुरा शिविर में गरीबों को मिली पक्के घरों की चाबी सम्मान के साथ मिला आशियाना, हितग्राहियों की आंखों में छलकी खुशी
Blog May 14, 2026
Screenshot 20260513 220447 1
✍️महतारी वंदन ई-केवाईसी में अनियमितता पर कार्रवाई, कबीरधाम में 6 सीएससी आईडी किए गए बंद
Blog May 13, 2026
IMG 20260512 WA0003
*जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने ढोररोआमा में एक दिवसीय शिविर में की शिरकत, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण*
Blog May 13, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?