BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कवर्धा : कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सिंचाई योजना तहत भू-अर्जन के 42 प्रकरणों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के दिए सख्त निर्देश.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कवर्धा : कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सिंचाई योजना तहत भू-अर्जन के 42 प्रकरणों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के दिए सख्त निर्देश.

Basant Ratre
Last updated: December 28, 2024 5:13 pm
Basant Ratre
Share
5 Min Read
SHARE

कलेक्टर ने भू अर्जन प्रकरण के धीमी निराकरण करने वाले राजस्व निरीक्षक, पटवारी को बस्ता के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य करने के दिए निर्देश 42 ग्रामों के 716 किसानों की 149.229 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण कवर्धा, 28 दिसंबर 2024कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज जिले में पांच सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत भू-अर्जन के 42 प्रकरणों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के लिए एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी तथा जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ और सब-इंजीनियरों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने समय पर कार्य नहीं करने वाले पटवारियों को बस्ते के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निपटान के लिए कड़ी समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए हैं, जिससे विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि भू अर्जन के सभी प्रकरण 7 दिवस के भीतर तैयार करके प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन पटवारी या राजस्व निरीक्षक या मैदानी उपयंत्री के द्वारा यह कार्य पूर्ण नहीं किया जा सकेगा उसे अवकाश के दिन शनिवार और रविवार को जिला कार्यालय में बस्ता सहित रिकॉर्ड के साथ उपस्थित होकर कार्य करेंगे। इसके लिए उन्होंने भू अर्जन अधिकारी को निर्देश दिए हैं, जिससे कार्य में प्रगति आ सके। बैठक में एसडीएम श्री आशीष अनुपम टोप्पो, सुश्री आकांक्षा नायक, डिप्टी कलेक्टर श्री आर बी देवांगन सहित तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी तथा जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ और सब-इंजीनियर उपस्थित थे।

कबीरधाम जिले में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से पांच सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत भू-अर्जन प्रकरणों के निराकरण के लिए राज्य शासन से 53 करोड़ 95 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा इन योजनाओं के लिए ई-कुबेर के माध्यम से 80 प्रतिशत राशि जमा कर दी गई है। इन योजनाओं के तहत जिले के 42 ग्रामों का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है, जिसमें 716 किसान प्रभावित होंगे और 149.229 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने भू-अर्जन प्रकरणों के शीघ्र और प्रभावी निराकरण के लिए एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी तथा जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ और सब-इंजीनियरों को निर्देशित किया है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से जिले में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा और किसानों को उनकी कृषि भूमि पर बेहतर उत्पादन का अवसर मिलेगा। भू-अर्जन प्रक्रिया को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए हैं। जिले की इन पांच सिंचाई परियोजनाओं में 42 ग्रामों का सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है, जिसमें 716 किसान प्रभावित होंगे और 149.229 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इन परियोजनाओं में घटोला जलाशय, जगमड़वा जलाशय, बड़ौदा खुर्द जलाशय, रामपुर बरेंडा व्यपवर्तन और हॉप नदी व्यपवर्तन योजना शामिल हैं। घटोला जलाशय परियोजना के अंतर्गत तीन ग्रामों के 26 किसान प्रभावित होंगे, जिनकी 8.472 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें ग्राम घटोला, सराई पतेरा और नवागांव शामिल हैं। जगमड़वा जलाशय परियोजना के अंतर्गत 15 ग्रामों के 286 किसान, 67.79 हेक्टेयर भूमि, बड़ौदा खुर्द परियोजना में 13 ग्रामों के 205 किसान, 44.260 हेक्टेयर भूमि, रामपुर बरेंडा जलाशय में दो ग्रामों के 56 किसान, 5.786 हेक्टेयर भूमि और हॉप नदी व्यपवर्तन योजना में 9 ग्रामों के 141 किसान, 22.920 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी भू-अर्जन श्री आर.बी. देवांगन ने बताया कि राज्य शासन से इन पांचों सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत भू-अर्जन के लिए 53 करोड़ 95 लाख रूपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है और जल संसाधन विभाग द्वारा ई-कुबेर के माध्यम से यह राशि जमा कर दी गई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1735386181 3fbafd40fb36d7c3d569 अम्बिकापुर : मुद्रा योजना की बदौलत खड़ा किया अपना डेयरी का व्यवसाय, ज़ीरो से शुरू कर आज बनाया अपना मुकाम.
Next Article रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक 30 दिसम्बर को.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261107 WA0031
पत्रकार पूजा जायसवाल के साथ हुई घटना पर श्रमजीवी पत्रकार संघ गंभीर, जिला अध्यक्ष ने निष्पक्ष जांच और CCTV फुटेज सुरक्षित रखने की उठाई मांग
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 7, 2026
1 13
निर्धारित स्थल छोड़ सड़क किनारे पटाखे बेचने पर प्रशासन का शिकंजा, पतरापाली में पटाखे जब्त
रायगढ़ छत्तीसगढ़ November 6, 2026
1793875742056
घरघोड़ा के कारगिल चौक के पास सजी पटाखों की दुकान, क्या हो सकतें सुरक्षा मानक, दीपावली के पर्व को लेकर घरघोडा़ में उत्साह का माहौल।
घरघोडा़ रायगढ़ November 5, 2026
IMG 20261105 WA0011
घरघोड़ा में AK Cinemas पर रामायण का भव्य सिनेमाई अनुभव, 5 से 12 नवंबर तक दर्शकों के लिए विशेष शो
घरघोडा़ रायगढ़ November 5, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • बलौदाबाजार
  • बोडला
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
  • सारंगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d