BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बरौद कोल माइंस के विस्थापितों की गूंज – रायगढ़ में उठी हक की हुंकार, “अबकी बार अधिकार लेकर रहेंगे”
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बरौद कोल माइंस के विस्थापितों की गूंज – रायगढ़ में उठी हक की हुंकार, “अबकी बार अधिकार लेकर रहेंगे”

Basant Ratre
Last updated: August 18, 2025 8:09 pm
Basant Ratre 80 Views
Share
3 Min Read
spiral null 1755527477020
SHARE

घरघोड़ा। बरौद गांव के कोल माइंस के विस्थापित परिवारों का गुस्सा अब उबाल पर है। सोमवार को रायगढ़ की सड़कों पर हजारों की तादाद में विस्थापित महिलाएं, बुजुर्ग और युवा उतरे तो माहौल पूरी तरह आंदोलनकारी हो गया। हाथों में तख्तियां, सिर पर लाल-पट्टी, झंडे और बैनर… हर तरफ एक ही आवाज़ गूंज रही थी – “हमारा हक़ हमें दो, बरौद विस्थापित जगे हैं।”धरना स्थल पर डटे लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। महिलाएं ढोलक बजाकर गीतों में अपना दर्द सुना रही थीं, बच्चे तक हाथ में पोस्टर लिए नारे लगा रहे थे।

IMG 20250818 WA0025

“एसईसीएल होश में आओ”, “बरौद का हक़ लौटाओ”, “भीख नहीं, अधिकार चाहिए”

जैसे नारे लगातार गूंजते रहे। ऐसा लग रहा था मानो रायगढ़ का कलेक्टोरेट एक जनसैलाब में तब्दील हो गया हो।हुआ। यह नज़ारा साफ बता रहा था कि यह लड़ाई अब सिर्फ कुछ लोगों की नहीं, बल्कि पूरे गांव के अस्तित्व की है।मंच से वक्ताओं ने एक-एक कर आरोपों की झड़ी लगा दी। कहा गया कि बरौद गांव के लोगों ने अपनी ज़मीन और घर विकास के नाम पर कुर्बान किए, लेकिन बदले में आज तक उन्हें न घर मिला, न रोज़गार, न ही शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं। वक्ताओं ने साफ चेतावनी दी – “अब और इंतज़ार नहीं।

IMG 20250818 WA0024

या तो वादा पूरा करो, या फिर रायगढ़ प्रशासन हर रोज़ विस्थापितों का आक्रोश झेले।युवाओं ने भी मंच से हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि 18 साल पूरे होने के बाद भी परिवारों को अलग मानकर लाभ नहीं दिया जा रहा।

“क्या हमारी पीढ़ी का कोई अस्तित्व नहीं? क्या हमें सिर्फ मज़दूर बनाकर छोड़ देना है?”

IMG 20250818 WA0022

– इस सवाल ने पूरे माहौल को और भी उग्र कर दिया।धरना स्थल पर जैसे ही “हक़ दो – न्याय दो” का नारा उठा, पूरा मैदान गूंज गया। महिलाएं, पुरुष, बच्चे… सब एक स्वर में चीख रहे थे। प्रशासन के खिलाफ गुस्से का आलम ऐसा था कि पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद लोगों के तेवर ठंडे नहीं पड़े।


बरौद कोल माइंस के विस्थापितों का यह आंदोलन रायगढ़ की फिज़ा में एक संदेश छोड़ गया – अब लड़ाई अधूरे वादों और छलावे के खिलाफ है। अबकी बार विस्थापित पीछे नहीं हटेंगे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250818 WA0028 थाना बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 43 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next Article IMG 20250818 WA0031 छात्रों पर अतिरिक्त बोझ: हॉस्टल प्रवेश से पहले ₹3000 भोजन शुल्क अनिवार्य, छात्रों में आक्रोश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20251210 WA0008 1
भाजपा सरकार में हर गाँव तक विकास पहुँच रहा है : भावना बोहरा
Blog December 10, 2025
IMG 20251210 WA0008
December 10, 2025
Blog December 10, 2025
IMG 20251209 WA0057
घरघोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में युवा साथी सेवा संगठन द्वारा कंबल वितरण, मरीजों ने जताया आभार
Blog December 10, 2025
1001304512
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कांग्रेस संगठन का विस्तार, मोहम्मद सिद्दीकी ने धान खरीदी व्यवस्था पर उठाए सवाल
Blog December 9, 2025

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?