BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: छात्रों पर अतिरिक्त बोझ: हॉस्टल प्रवेश से पहले ₹3000 भोजन शुल्क अनिवार्य, छात्रों में आक्रोश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

छात्रों पर अतिरिक्त बोझ: हॉस्टल प्रवेश से पहले ₹3000 भोजन शुल्क अनिवार्य, छात्रों में आक्रोश

Basant Ratre
Last updated: August 18, 2025 9:24 pm
Basant Ratre 444 Views
Share
2 Min Read
IMG 20250818 WA0031
SHARE

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के छात्र इन दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन की नई व्यवस्था को लेकर नाराज़ हैं। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर स्थित छात्रावास (हॉस्टल) में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों से जबरन ₹3000 भोजन शुल्क जमा कराने की शर्त रखी गई है।

बिना इस शुल्क का भुगतान किए हॉस्टल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।छात्रों का कहना है कि यह शुल्क केवल दो समय के भोजन के लिए निर्धारित है, जबकि इसकी वास्तविक लागत की तुलना में यह राशि कहीं अधिक है। सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले विद्यार्थियों के लिए यह शुल्क भारी आर्थिक बोझ साबित हो रहा है।

ज्ञापन देने वाले छात्रों ने बताया, शिक्षा और हॉस्टल सुविधा का उद्देश्य छात्रों को राहत और सहयोग देना होता है। लेकिन यहाँ पर जबरन भोजन शुल्क वसूलकर प्रवेश से वंचित करने जैसी स्थिति बनाई जा रही है। यह सरासर अन्याय है।

छात्रों का यह भी कहना है कि हॉस्टल प्रवेश प्रक्रिया छात्रों के लिए सहज और किफायती होनी चाहिए, ताकि हर वर्ग के विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लिया गया यह निर्णय छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डाल रहा है।

मामले को लेकर छात्र समुदाय ने कुलपति को लिखित में आवेदन देकर इस शुल्क की समीक्षा की मांग की है। इसके साथ ही छात्रों ने कुलसचिव कार्यालय के सामने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया और अपनी नाराज़गी जाहिर की।

उनका कहना है कि यदि शीघ्र कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकाला गया, तो वे विवि परिसर में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।इस पूरे घटनाक्रम ने विश्वविद्यालय के छात्रों में असंतोष का माहौल खड़ा कर दिया है।

अब देखना यह होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की मांग पर क्या कदम उठाता है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article spiral null 1755527477020 बरौद कोल माइंस के विस्थापितों की गूंज – रायगढ़ में उठी हक की हुंकार, “अबकी बार अधिकार लेकर रहेंगे”
Next Article 2 26 डिजिटल फसल सर्वे के कार्य को गंभीरता से लेते हुए प्रगति लाएं-कलेक्टर शासकीय परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026
IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?