BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: धमतरी : अवैध रेत पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई : 26 हाईवा पकड़ाए
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

धमतरी : अवैध रेत पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई : 26 हाईवा पकड़ाए

Basant Ratre
Last updated: June 30, 2025 5:11 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

बरसते पानी में हुई कठोर कार्रवाईसीधा संदेश-रेत का अवैध कारोबार बंद होने तक लगातार जारी रहेगी कार्रवाईयां

धमतरी 30 जून 2025

धमतरी जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सुबह जिले में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते 26 हाईवा पकड़े गए हैं। बरसते पानी में खनिज, राजस्व तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई को जिले में अब तक की सबसे बड़ी और संगठित कार्रवाई बताया जा रहा है। जब्त किए गए सभी 26 हाईवा रूद्री स्थित कलेक्टोरेट परिसर में लाकर अभिरक्षा में रखे गए हैं।

आज सुबह भोयना, मथुराडीह और जंवरगांव मार्ग पर बरसात के मौसम का फायदा उठाते हुए बड़ी संख्या में अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। गिरते पानी में इन तीनों मार्गों पर जिला प्रशासन के स्क्वाड ने सड़क पर जांच अभियान शुरू किया।

इस दौरान 18 हाईवा बिना वैध पिटपास के रेत परिवहन करते पाए गए। जांच के दौरान 8 हाईवा ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए भी पकड़ाए। सड़क पर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई होते देख अन्य वाहनों की भी लम्बी लाईन लगी, जिसे पुलिस बल के माध्यम से हटाया गया और यातायात सुगम किया गया। जब्त किए गए सभी हाईवा मौके से कलेक्टोरेट परिसर लाए गए और प्रशासन की अभिरक्षा में रखे गए। बीते 24 घंटे से जारी लगातार बारिश बावजूद अवैध रेत परिवहन पर की गई यह कार्रवाई जिले में नियम विरूद्ध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंसा की नीति को दर्शाती है।

कलेक्टर का सख्त संदेशः

कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़ी किसी भी गतिविधि पर कठोरतम और निष्पक्ष कार्रवाई जारी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि “प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ रेत माफियाओं पर शिकंजा कसना नहीं, बल्कि जिले में कानून का राज स्थापित करना है।

यह कार्रवाई धमतरी में खनिज कानूनों के क्रियान्वयन की दृढ़ता को दर्शाती है। कलेक्टर ने यह भी कहा है कि अवैध रेत परिवहन, अवैध भंडारण और अवैध खनन करने वाले रेत माफियाओं के विरूद्ध ऐसी कार्रवाईयां आगे भी जारी रहेंगी। इस संयुक्त अभियान में तहसीलदार श्री अखिलेश देशलहरे, नायब तहसीलदार श्री जितेंद्र डहरे, पटवारी श्री विनोद पटेल, एएसआई श्री रमेश साहू सहित पुलिस विभाग के 14 अन्य जवान शामिल रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250630 WA0008 बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम पंडरीपानी में छापामार कार्यवाही कर 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार @आरोपी से कुल 10 लीटर 800ml महुआ शराब को किया गया जप्त
Next Article रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 30 जून 2025
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG20260921155500 scaled
“भर्ती में आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग, सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन”
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG 20260921 183335
घरघोड़ा में गूंजेगा करमा का रंग, झांपपारा में 22 सितंबर को सजेगा भव्य करमा महोत्सव
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d