BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: तमनार के युवा नेता पितेश बेहरा बने भाजयुमो जांजगीर-चांपा जिला प्रभारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

तमनार के युवा नेता पितेश बेहरा बने भाजयुमो जांजगीर-चांपा जिला प्रभारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

Basant Ratre
Last updated: July 16, 2026 1:39 pm
Basant Ratre 50 Views
Share
3 Min Read
IMG 20260716 WA0018
SHARE


तमनार/रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला प्रभारियों की नई सूची जारी की गई है। इस सूची में रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत ग्राम बागबाड़ी निवासी एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पितेश बेहरा को जांजगीर-चांपा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति से रायगढ़ जिले सहित तमनार क्षेत्र के भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है।
पितेश बेहरा ने संगठन में एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी।

1003740268

नरेश राठिया महामंत्री भाजयुमो मंडल तमनार

उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा तमनार मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) प्रशिक्षण अभियान में बिलासपुर संभाग प्रभारी के रूप में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में वे भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति के सक्रिय सदस्य हैं।


संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और कुशल कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कई विधानसभा क्षेत्रों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी थीं। इस दौरान उन्होंने अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर संगठन का विश्वास जीता।


तमनार के छोटे से गांव बागबाड़ी से निकलकर प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले पितेश बेहरा आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उनकी यह नई जिम्मेदारी संगठन द्वारा उनके नेतृत्व कौशल, सक्रियता और वर्षों के समर्पण का सम्मान मानी जा रही है।


भाजयुमो तमनार मंडल के महामंत्री नरेश राठिया ने बधाई देते हुए कहा कि पितेश बेहरा का संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने हमेशा संगठन हित को सर्वोपरि रखा है और हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया है। उनकी यह नियुक्ति तमनार सहित पूरे रायगढ़ जिले के लिए गौरव का विषय है।


उन्होंने विश्वास जताया कि पितेश बेहरा जांजगीर-चांपा जिले में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेंगे। साथ ही भगवान जगन्नाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की कामना की।


पितेश बेहरा की नियुक्ति पर रायगढ़ जिला भाजयुमो, तमनार मंडल और क्षेत्र के अनेक भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा युवाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article Screenshot 20260716 115707 पंडरिया शक्कर कारखाने में रिकॉर्ड समय में हुआ गन्ने की एफ.आर.पी का भुगतान, विधायक भावना बोहरा ने कहा “हमारी नीति स्पष्ट, हमारी नीयत साफ”
Next Article IMG 20260716 WA0020 scaled कलाकारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया आमंत्रण, 26 अगस्त को प्रदेश स्तरीय सतनाम पंथी महोत्सव में होंगे शामिल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026
IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?