BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: कलाकारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया आमंत्रण, 26 अगस्त को प्रदेश स्तरीय सतनाम पंथी महोत्सव में होंगे शामिल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

कलाकारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया आमंत्रण, 26 अगस्त को प्रदेश स्तरीय सतनाम पंथी महोत्सव में होंगे शामिल

Basant Ratre
Last updated: July 16, 2026 2:09 pm
Basant Ratre 2 Views
Share
2 Min Read
IMG 20260716 WA0020 scaled
SHARE


रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और बाबा गुरु घासीदास जी के अमर संदेशों को देश-विदेश तक पहुंचाने वाले महान अंतर्राष्ट्रीय पंथी कलाकार स्वर्गीय देवदास बंजारे की स्मृति में आगामी 26 अगस्त 2026 को भव्य प्रदेश स्तरीय सतनाम पंथी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियां तेजी से शुरू हो चुकी हैं।


छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के निर्देश और आशीर्वाद में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर सतनाम कलाकार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलाकारों के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति राज्य की पहचान है तथा इसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और समाज से जुड़े कई प्रतिष्ठित चेहरे एक मंच पर दिखाई दिए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी कलाकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हृदय प्रकाश अनंत ने किया।


बैठक में अंतर्राष्ट्रीय पंथी एवं पंडवानी कलाकार पद्मश्री डॉ. उषा बारले, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, शिवा जांगड़े, द्वारिका बर्मन, चंदन बांधे, राजमहंत सुखचंद भास्कर, शशि सतनामी, पंडित राम जोशी, कृष्णा रात्रे सहित समाज के अनेक वरिष्ठ कलाकार एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


गौरतलब है कि स्वर्गीय देवदास बंजारे ने पंथी नृत्य और सतनाम संस्कृति को विश्व पटल पर विशेष पहचान दिलाई थी। उनके स्मृति दिवस पर आयोजित होने वाला यह महोत्सव न केवल उनकी विरासत को आगे बढ़ाएगा, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260716 WA0018 तमनार के युवा नेता पितेश बेहरा बने भाजयुमो जांजगीर-चांपा जिला प्रभारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260716 WA0018
तमनार के युवा नेता पितेश बेहरा बने भाजयुमो जांजगीर-चांपा जिला प्रभारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
Blog July 16, 2026
Screenshot 20260716 115707
पंडरिया शक्कर कारखाने में रिकॉर्ड समय में हुआ गन्ने की एफ.आर.पी का भुगतान, विधायक भावना बोहरा ने कहा “हमारी नीति स्पष्ट, हमारी नीयत साफ”
Blog July 16, 2026
13 6
जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए बनी विशेष कार्य योजना
Blog July 16, 2026
IMG 20260715 181437 scaled
कानून को चुनौती!कथित पशु मालिक से मारपीट और लूट के आरोप
Blog July 15, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?