BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अम्बिकापुर : आवास प्लस 2.0 का सर्वे जारी वंचित परिवारों को पक्का मकान दिलाने जुटे जनप्रतिनिधि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अम्बिकापुर : आवास प्लस 2.0 का सर्वे जारी वंचित परिवारों को पक्का मकान दिलाने जुटे जनप्रतिनिधि

Basant Ratre
Last updated: April 18, 2025 6:55 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

लूण्ड्रा विधायक एवं राज्य युवा आयोग अध्यक्ष ने किया आवास प्लस का सर्वेअम्बिकापुर 18 अप्रैल 2025प्रदेश में “मोर दुआर साय सरकार“ महाअभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आवास प्लस 2.0 का सर्वे जारी है। इस अभियान का उद्देश्य ऐसे पात्र परिवारों को चिन्हित करना है जो अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गए हैं, ताकि उन्हें पक्के मकान का लाभ मिल सके।इस अभियान अंतर्गत लूण्ड्रा विधानसभा विधायक श्री प्रबोध मिंज ग्राम पंचायत करोंधा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने श्रीमती सुखमनिया यादव का आवास प्लस का सर्वे किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तय समयसीमा में मकान पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को उपहार भेंटकर सम्मानित भी किया।लूण्ड्रा विधायक श्री मिंज ने कहा, “प्रदेश में सुशासन की सरकार है प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्र लोगों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। इस सर्वे के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीण परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस सर्वे में सहभागी बनें और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाएं।इसी क्रम में राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर द्वारा आवास प्लस सर्वे में अपनी भागीदारी निभाई। श्री तोमर अम्बिकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत करजी की रहने वाली श्रीमती गुलाबी नायक और श्रीमती राधा नायक के घर पहुंचे, जहां उन्होंने आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे किया।इस दौरान उन्होंने ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में सरकार आम जनता के सपनों को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध है। इस सर्वे के माध्यम से उन सभी वंचित हितग्राहियों को एक बार फिर पक्का आशियाना दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।“ उन्होंने लोगों से आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है, जिससे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ मिल सके।इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article 1744974255 37bf53419b51f884fe56 रायपुर : सुशासन तिहार 2025 : बैगा आदिवासी की समस्या का हुआ तुरन्त निदान, मिली ट्राइसिकल.
Next Article महासमुंद : कलेक्टर ने ली सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु समीक्षा बैठक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

विधायक भावना बोहरा ने रखी सरदार पटेल की प्रतिमा की नींव, शेयरधारक किसानों को शक्कर व प्रशस्ति पत्र का किया वितरण
कवर्धा September 16, 2026
हिंदी में नाम नहीं होने का हवाला देकर आधार बनाने से किया इनकार, दूसरे केंद्र ने स्वीकार किया आवेदन
कवर्धा September 15, 2026
असिस्टेंट पोस्ट मास्टर की नौकरी का झांसा देकर 2.74 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा September 15, 2026
1200 675 27615137 thumbnail 16x9 iii
तहसीलदार के निलंबन पर हाईकोर्ट की रोक, शासन से मांगा जवाब पुसौर में सरकारी जमीन के रिकॉर्ड में बदलाव का मामला; पहले विभागीय जांच पर भी लग चुकी है अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ रायगढ़ रायपुर September 14, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d