BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : सुशासन तिहार 2025 : बैगा आदिवासी की समस्या का हुआ तुरन्त निदान, मिली ट्राइसिकल.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : सुशासन तिहार 2025 : बैगा आदिवासी की समस्या का हुआ तुरन्त निदान, मिली ट्राइसिकल.

Basant Ratre
Last updated: April 18, 2025 6:53 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
1744974255 37bf53419b51f884fe56
SHARE

सरकार की संवेदनशील पहल से सुशासन के प्रति और मजबूत हुआ विश्वासरायपुर 18 अप्रैल 2025मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन से जो आस जगाई, उससे प्रदेशवासियों का विश्वास मजबूत हुआ है। इसी विश्वास और आस के साथ लोग बड़ी संख्या में सुशासन तिहार का हिस्सा बने। उनका विश्वास तब और मजबूत हो गया जब उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो गया। इस अभियान के तहत बिलासपुर जिले में एक संवेदनशील पहल देखने को मिली। कोटा ब्लॉक के ग्राम के ग्राम पंचायत करका निवासी श्री मंगल सिंह बैगा को आवेदन देते ही महज 24 घंटे के भीतर ट्राइसाइकिल मिली। वे दिव्यांग पेंशन की पात्रता सूची में भी आ गए हैं जल्द ही उन्हें पेंशन भी मिलने लगेगी। सुशासन तिहार के मद्देनजर कलेक्टर श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में उनके आवेदन को गंभीरता से लिया गया और उन्हें ट्राइसाइकिल दी गई। सुशासन तिहार के दौरान श्री मंगल सिंह बैगा ने ट्राइसिकल और पेंशन के लिए आवेदन 10 अप्रैल को दिया था। उन्हें 11 अप्रैल को ही समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राइसिकल प्रदान करने की सूचना दी गई। लेकिन उन्होंने 15 अप्रैल को ट्राइसाइकिल लिया। विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उनकी पेंशन के लिए पात्रता नहीं बन पा रही थी। समाज कल्याण विभाग द्वारा उनका विकलांगता प्रमाण पत्र बनवा दिया गया है। वे अब पेंशन की पात्रता सूची में आ गए हैं। जल्द ही उन्हें पेंशन भी मिलने लगेगी। इस त्वरित कार्रवाई से प्रसन्न होकर श्री मंगल सिंह बैगा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि सरकार की इस संवेदनशील पहल से मुझे और मेरे परिवार को बड़ा सहारा मिला है। अब मुझे कहीं आने जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मैंने सोचा भी नहीं था कि आवेदन देते ही मेरी समस्या का इतनी जल्दी समाधान हो जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु सजगता और तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन को आमजन तक पहुंचना है, जहां लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : सुशासन तिहार के अंतर्गत शम्भूनाथ कश्यप के आवेदन का निराकरण: राशनकार्ड में परिवार के दो सदस्यों का नाम जोड़ने पर सरकार को दिया धन्यवाद
Next Article अम्बिकापुर : आवास प्लस 2.0 का सर्वे जारी वंचित परिवारों को पक्का मकान दिलाने जुटे जनप्रतिनिधि
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG20260921155500 scaled
“भर्ती में आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग, सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन”
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG 20260921 183335
घरघोड़ा में गूंजेगा करमा का रंग, झांपपारा में 22 सितंबर को सजेगा भव्य करमा महोत्सव
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d