BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: घरघोड़ा अस्पताल में एसडीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर कसी लगाम, 144 मरीजों के बीच पहुंचे एसडीएम प्रवीण तिवारी, ब्लड बैंक से लेकर मरीजों के परिजनों की सुविधाओं तक दिए सख्त निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

घरघोड़ा अस्पताल में एसडीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर कसी लगाम, 144 मरीजों के बीच पहुंचे एसडीएम प्रवीण तिवारी, ब्लड बैंक से लेकर मरीजों के परिजनों की सुविधाओं तक दिए सख्त निर्देश

Basant Ratre
Last updated: July 19, 2026 12:47 pm
Basant Ratre 2 Views
Share
2 Min Read
2 11
SHARE


रायगढ़/घरघोड़ा, 18 जुलाई 2026। जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में घरघोड़ा एसडीएम प्रवीण तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा का अचानक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

1003774526


निरीक्षण के दौरान अस्पताल की ओपीडी में 144 मरीज उपचार लेते मिले। एसडीएम ने मरीजों को मिल रही सुविधाओं, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था और पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। जांच में अस्पताल परिसर की स्वच्छता संतोषजनक पाई गई और पैथोलॉजी लैब में नियमित जांच कार्य संचालित मिलता पाया गया। आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध थीं।

1003774525


हालांकि, एसडीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने अस्पताल में निजी वार्ड की सुविधा विकसित करने, लंबे समय से बंद जनरेटर को जल्द शुरू कर ब्लड बैंक का संचालन सुनिश्चित करने तथा पैथोलॉजी जांच के लिए जरूरी किटों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।


इसके अलावा मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए बेहतर प्रतीक्षा कक्ष और ठहरने की व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया गया। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।


जिले में चल रहे इस निरीक्षण अभियान के तहत स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, छात्रावासों और स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं को लगातार परखा जा रहा है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जहां भी खामियां मिलेंगी, वहां जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन की इस सक्रियता से अब यह साफ हो गया है कि जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260719 WA0026 तालाब किनारे सजा था ‘लाखों के सपनों’ का बाजार, पुलिस पहुंची तो हजार रुपये भी नहीं बचा पाए जुआरी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260719 WA0026
तालाब किनारे सजा था ‘लाखों के सपनों’ का बाजार, पुलिस पहुंची तो हजार रुपये भी नहीं बचा पाए जुआरी
Blog July 19, 2026
IMG 20260719 WA0025
बी.एस. स्पंज की संवेदनशील पहल: बारिश में भी नहीं रुकेगी बच्चों की पढ़ाई, तराईमाल के स्कूली विद्यार्थियों को बांटे छाते
Blog July 19, 2026
IMG 20260719 WA0021
घरघोड़ा में हंसी और मनोरंजन का धमाल, AK सिनेमाज में ‘धमाल 4’ ने दी दस्तक
Blog July 19, 2026
New Doc 07 18 2026 14.22 1
कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगापुर गांव में एक खेत से 32 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शV मिलने से इलाके में सNसनी फैल गई
Blog July 18, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?