BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं की विशेष सहभागिता.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं की विशेष सहभागिता.

Basant Ratre
Last updated: February 12, 2025 5:11 am
Basant Ratre
Share
5 Min Read
SHARE

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025– मतदान के लिए अभूतपूर्व उत्साह और उल्लास रहा- बुजुर्ग मतदाता भी नहीं रहे पीछे- महिलाओं, युवाओं, बुजुर्ग, दिव्यांगजन सभी ने उत्साहपूर्वक मतदान- आदर्श मतदान केन्द्रों में किया गया मतदान- शाम 5 बजे तक अनन्तिम आकड़ों के अनुसार जिले के सभी 5 नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत 75.82 रहा राजनांदगांव 11 फरवरी 2025।नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं की विशेष सहभागिता रही। मतदाताओं में मतदान के लिए अभूतपूर्व उत्साह और उल्लास रहा। मतदान केन्द्रों में सुबह से ही मतदान के लिए मतदाताओं की लाईन लग गई थी। सभी मतदाताओं ने कतार में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया। महिलाओं ने मतदान के लिए विशेष रूझान दिखाया। वहीं बुजुर्ग मतदाता भी पीछे नहीं रहे। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्ग, दिव्यांगजन सभी ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। सेल्फी जोन में फोटो खिंचाकर मतदाताओं ने अपनी खुशी जाहिर की। मतदान केन्द्रों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। मतदान केन्द्रों में छांव, पेयजल एवं अन्य व्यवस्था पर्याप्त रही। नगरीय निकाय निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था रही। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय से शाम 5 बजे तक प्राप्त अनन्तिम आकड़ों के अनुसार जिले के सभी 5 नगरीय निकाय क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत 75.82 रहा। जिसमें 76.77 प्रतिशत पुरूष, 74.93 प्रतिशत महिला एवं 60 प्रतिशत तृतीय लिंग के मतदाओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। मतगणना शनिवार 15 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से कृषि उपज मंडी समिति के नवनिर्मित गोदाम में बनाए गए मतगणना केन्द्र में होगी। मतगणना शनिवार 15 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजे से कृषि उपज मंडी समिति के नवनिर्मित गोदाम में बनाए गए मतगणना केन्द्र में होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मतदान केन्द्रों में पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण करते रहे और आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने, सुगम मतदान सुनिश्चित करने, मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने तथा निर्वाचन को उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से जिले के नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत 5, नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ अंतर्गत 3 तथा नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया एवं लालबहादुर नगर अंतर्गत 1-1 आदर्श मतदान केन्द्र कुल 11 आदर्श मतदान केन्द्रों में मतदान किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले के 5 नगरीय निकायों अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के 51 वार्डों में 155 मतदान केन्द्रों, नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ के 24 वार्डों में 35 मतदान केन्द्रों, नगर पंचायत डोंगरगांव के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्रों, नगर पंचायत छुरिया के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्रों, नगर पंचायत लालबहादुर नगर के 15 वार्डों में 15 मतदान केन्द्रों कुल 120 वार्डों में 235 मतदान केन्द्र बनाया गया था। नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत महापौर के 1 पद एवं वार्ड पार्षद के 51 पदों के लिए निर्वाचन हुआ। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ अंतर्गत अध्यक्ष के 1 पद एवं वार्ड पार्षद के 24 पद, नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया व लालबहादुर नगर अंतर्गत अध्यक्ष के 1-1 पद एवं वार्ड पार्षद के 15-15 पदों के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ। विवाह रस्म के दौरान मतदान करने पहुंचे दुल्हा-दुल्हन नगर पंचायत डोंगरगांव के कर्मचारी श्री केजन साहू के पुत्र दुष्यंत साहू व पुत्री डाली साहू द्वारा विवाह के लिए हल्दी की रस्म को पूरा करते हुए सीधे मतदान केन्द्र वार्ड क्रमांक 6-सेवताटोला डोंगरगांव पहुंचकर मतदान किया। बुजुर्ग भी मतदान करने में पीछे नहीं 85 वर्षीय श्रीमती मैनु बाई ने सर्वेश्वरदास उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय नगर पालिका निगम राजनांदगांव में अपने नाती रोशन के साथ पहुंची थी। उन्होंने मतदान कर अपनी खुशी जाहिर की।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : कलेक्टर ने जिले के विभिन्न कंट्रोल रूम एवं मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण.
Next Article राजनांदगांव : बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान करने के बाद सेल्फी लेकर मतदान के प्रति दिखाया उत्साह.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG20260921155500 scaled
“भर्ती में आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग, सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन”
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG 20260921 183335
घरघोड़ा में गूंजेगा करमा का रंग, झांपपारा में 22 सितंबर को सजेगा भव्य करमा महोत्सव
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d