BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान करने के बाद सेल्फी लेकर मतदान के प्रति दिखाया उत्साह.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान करने के बाद सेल्फी लेकर मतदान के प्रति दिखाया उत्साह.

Basant Ratre
Last updated: February 12, 2025 5:13 am
Basant Ratre
Share
2 Min Read
SHARE

.

– मतदान केन्द्रों में पहुंचकर बुजुर्गों ने किया वोट राजनांदगांव 11 फरवरी 2025।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के सभी नगरीय निकायों में मतदान 11 फरवरी को किया गया। मतदान केन्द्रों में सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें लग गई। जिले के नगरीय निकायों के मतदाताओं के लिए कई आदर्श मतदान बनाए गए हैं जिनमें विशेष व्यवस्थाएं भी किए गए। मतदान केन्द्रों में युवाओं, महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह देखा गया। बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान केन्द्र में आकर मतदान किया। बुजुर्ग मतदाताओं ने मैंने मतदान किया… सेल्फी जोन में अपनी सेल्फी भी ली और सेल्फी लेकर नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित भी किया। गोलबाजार राजनांदगांव की 85 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती मैनु बाई ने मतदान केन्द्र म्युनिसिपल स्कूल में अपने नाती श्री रोशन नागवंशी के साथ पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। श्रीमती मैनु बाई ने बताया कि वे प्रत्येक निर्वाचनों के समय अपना वोट अवश्य देती है। उन्हें खुशी है कि लोकतंत्र के निर्माण में वह भी अपना मनपसंद का जनप्रतिनिधि चुनती है। वे कहती है कि मतदान केन्द्र में आकर मतदान करना बहुत अच्छा लगता है। बजरंगपुर नवागांव निवासी बुजुर्ग दंपत्ति 80 वर्षीय श्री प्रेमलाल वर्मा और उनकी पत्नी 74 वर्षीय श्रीमती गौरी बाई वर्मा ने मोतीपुर स्कूल स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 4 में पहुंचकर अपना मतदान कर मताधिकार का प्रयोग किया। बुजुर्ग 83 वर्षीय श्री बेनी माधव श्रीवास्तव ने अपने बेटे के सहारे दिग्विजय कॉलेज स्थित मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। आदर्श मतदान केन्द्र शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय स्थित मतदान केन्द्र में राजीव नगर की 65 वर्षीय श्रीमती कुमारी बाई ने अपना मतदान कर सेल्फी बूथ में सेल्फी लेकर अपनी खुशी जाहिर की। इसी तरह बुजुर्ग 80 वर्षीय श्रीमती सोनिया बाई, 78 वर्षीय हठियारिन बाई, 77 वर्षीय सुदारसा बाई और 70 वर्षीय सुरूज बाई ने नवागांव स्कूल स्थित मतदान केन्द्र में अपना मतदान कर अपना-अपना सेल्फी लेकर मतदान के प्रति उत्साह दिखाया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article राजनांदगांव : लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं की विशेष सहभागिता.
Next Article 1739353131 cf8d64286b4258b85154 रायपुर: वित्त मंत्री की बजट प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260921 WA0037
खसरा 740/1 के अर्जन और खनन उपयोग पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग एसईसीएल बरौद परियोजना में निजी भूमि के उपयोग का मामला, अभिलेखों की जांच और नियमानुसार मुआवजे की मांग
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG20260921155500 scaled
“भर्ती में आरक्षण रोस्टर लागू करने की मांग, सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञापन”
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
IMG 20260921 183335
घरघोड़ा में गूंजेगा करमा का रंग, झांपपारा में 22 सितंबर को सजेगा भव्य करमा महोत्सव
घरघोडा़ रायगढ़ September 21, 2026
कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
कबीरधाम September 21, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d