BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : जिले में अपूर्व उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : जिले में अपूर्व उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस.

Basant Ratre
Last updated: January 26, 2025 3:57 pm
Basant Ratre 97 Views
Share
6 Min Read
SHARE

खेल एवं युवा कल्याण एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने किया ध्वजारोहण राजनांदगांव 26 जनवरी 2025। जिले में अपूर्व उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में किया गया। समारोह में खेल एवं युवा कल्याण एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह में विकास एवं प्रगति के प्रतीक गुब्बारे भी उड़ाये। समारोह में खेल एवं युवा कल्याण एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड में आम्र्स प्लाटून अंतर्गत 38वीं बटालियन आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 8वीं बटालियन राजनांदगांव, जिला पुलिस बल पुरूष, प्लाटून पीटीएस राजनांदगांव पुरूष, प्लाटून पीटीएस राजनांदगांव महिला, प्लाटून जिला बल महिला, प्लाटून नगर सेना महिला, नेवल प्लाटून दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव बालिका, एनसीसी प्लाटून दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव बालिका, एनसीसी दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव बालिका, एनसीसी कमला कालेज राजनांदगांव बालिका, एनसीसी स्टेट स्कूल राजनांदगांव बालक, एनसीसी म्युनिस्पिल स्कूल राजनांदगांव, एनसीसी स्टेट स्कूल बालिका, नेवल प्लाटून डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर बालक, एनसीसी सर्वेश्वर दास स्कूल राजनांदगांव बालिका, स्काउट ठाकुर प्यारे लाल स्कूल राजनांदगांव बालिका, स्काउट-गाइड महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल राजनांदगांव बालिका शामिल हुए। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री लोकेश कुमार कसेर ने किया। उप निरीक्षक श्री राकेश पटेल ने परेड टूआईसी का दायित्व निभाया। परेड में जवानों द्वारा हर्ष फायर किया गया और सम्प्रभुता, अखंडता के प्रतीक राष्ट्रपति जी की जय का उद्घोष किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ने प्लाटून के कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर शहीद पुलिस जवानों के परिवारों के परिजनों को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा आकर्षक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों पर आकर्षक झांकी का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती सुषमा सावंत, आईजी श्री दीपक झा, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा सहित न्यायाधीशगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री कमल किशोर श्रीवास्तव एवं श्री गजेन्द्र हरिहारनो ने किया। आम्र्स प्लाटून वर्ग में 38वीं बटालियन आईटीबीपी को श्रेष्ठ परेड का प्रथम पुरस्कार- गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में आयोजित परेड में श्रेष्ठ परेड के लिए आम्र्स प्लाटून वर्ग में 38वीं बटालियन आईटीबीपी को प्रथम एवं नगर सेना महिला बल राजनांदगांव को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। अनआम्र्स प्लाटून वर्ग में डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर (नेवल) ने प्रथम एवं शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय (नेवल) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी के बच्चों की प्रस्तुति को मिला प्रथम पुरस्कार गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जेएलएम गायत्री विद्यापीठ द्वारा ये देश है वीर जवानों का… जागा हुआ भारत है ये…, नीरज पब्लिक स्कूल पेण्ड्री द्वारा हम भारत की बेटी…यह हिन्द की सेना…, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री द्वारा ये गुजरने वाली हवा…, पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगरपालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य नाचा गम्मत शैली, नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी द्वारा ये नया हिन्दुस्तान है… माँ तुझे सलाम…, जेएमजे पब्लिक स्कूल द्वारा तेरा हिमालय आकाश छू ले… देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों द्वारा मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसमें समारोह में नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी के बच्चों की प्रस्तुति को प्रथम, पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगरपालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति को द्वितीय तथा जेएलएम गायत्री विद्यापीठ व जेएमजे पब्लिक स्कूल के बच्चों को प्रस्तुति को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।कृषि विभाग की झांकी रही प्रथम स्थान पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों पर आकर्षक झांकी का प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें नगर पालिक निगम, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, जिला पंचायत, उद्यान विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, शिक्षा विभाग, मछली पालन विभाग, पुलिस विभाग की झांकी शामिल थी। कृषि विभाग की झांकी को प्रथम, वन विभाग की झांकी को द्वितीय एवं जिला पंचायत की झांकी तृतीय स्थान पर रही।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20250126 WA0002 राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं 🌾विष्णु के सुशासन में संकल्पबद्ध हो कर हर वर्ग का कर रहें हैं विकास– श्री वर्मा
Next Article 1737882752 c4c072d3331d839898c0 रायपुर : राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए पद अलंकरण से किया सम्मानित.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260804 WA0025
सीट के नीचे छिपाया था नशे का कारोबार, भटगांव पुलिस की पैनी नजर से नहीं बच सके दो तस्कर
भटगांव August 4, 2026
सागौन तस्करी: जांच के अभाव में सागौन की खेप पार, वन बैरियर (नाका) पर पदस्थ कर्मचारी सवालों के घेरे में
Blog August 3, 2026
मशीनों से पेड़ो की कटाई : फारेस्टर की लापरवाही या वन विभाग की सांठगांठ?
Blog August 3, 2026
IMG 20260802 WA0024
थाईलैंड में गूंजा भारत का जयघोष, रायगढ़ के ऋषि सिंह ने रचा स्वर्णिम इतिहास
खेल रायगढ़ August 2, 2026

Categories

  • Blog
  • खेल
  • भटगांव
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?