– चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट एवं अन्य दुर्घटनाजन्य स्थलों में आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने के दिए निर्देश – सड़क सुरक्षा के नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का लायसेंस निलंबित करने के दिए निर्देश- मुख्य सड़क में जुडऩे से पहले अन्य सड़कों में स्पीड ब्रेकर और साईन बोर्ड बनाने के दिए निर्देश- स्कूल-कॉलेजों में सड़क नियमों एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में वीडियो प्रदर्शित कर जागरूकता लाने के दिए निर्देश- कलेक्टर ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की ली बैठक राजनांदगांव 08 जनवरी 2025।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित थे। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले के चिन्हांकित ब्लैक स्पाट के अलावा अन्य स्थानों पर होने वाले सड़क दुर्घटनाओं के स्थानों का निरीक्षण कर उसका निराकरण करने कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों में सुधारात्मक कार्रवाई कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट में साईन बोर्ड सहित अन्य आवश्यक सुधारात्मक कार्य शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सड़क में जुडऩे से पहले अन्य सड़कों में स्पीड ब्रेकर और साईन बोर्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क बनाते समय दुर्घटना के बचाव के लिए ब्लिंकर, रम्बलर के साथ सड़क बनाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग में चिन्हांकित स्थानों पर हाईमास्क लाईट शीघ्र लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में घुमंतू पशुओं को गौशाला या पशु आश्रय स्थल में रखने कहा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना के कारण जनहानि होने पर जांच कर प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत करने कहा। जिससे परिजनों को आर्थिक सहायता राशि शीघ्र जारी किया जा सके। उन्होंने हिट एण्ड रन के प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने रोड सेफ्टी के नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रोड सेफ्टी के नियम का उल्लंघन करने वाले 81 वाहन चालकों का लायसेंस निलंबित किया जा चुका है। उन्होंने अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर जांच तथा कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जनसामान्य को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक करना होगा। बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हेलमेट का उपयोग, सीटबेल्ट का उपयोग और क्षमता के अनुरूप सवारी के साथ वाहन चलाने के लिए लोगों को जागरूक करने कहा। उन्होंने नाबालिग बच्चों को गाड़ी नहीं देने के लिए अभिभावकों

