BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : सभी अधिकारी-कर्मचारियों का ‘कर्मयोगी भारत’ में 31 मार्च तक पंजीयन अनिवार्य
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उत्तर बस्तर कांकेर : सभी अधिकारी-कर्मचारियों का ‘कर्मयोगी भारत’ में 31 मार्च तक पंजीयन अनिवार्य

Basant Ratre
Last updated: February 23, 2026 2:02 pm
Basant Ratre 63 Views
Share
3 Min Read
SHARE

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की

उत्तर बस्तर कांकेर, 23 फरवरी 2026

कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक ली गई, जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित कार्यां एवं प्रकरणों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा ‘कर्मयोगी भारत’ नामक वेबसाइट तैयार किया गया है,

जिसमें सभी शासकीय सेवकों का पंजीयन किया जाएगा। उक्त पोर्टल में आगामी 31 मार्च तक सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंजीयन कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10.30 बजे आयोजित समय-सीमा बैठक में नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष देव साहू ने बताया कि भारत सरकार द्वारा लांच किए गए इस वेबसाइट में सभी शासकीय सेवकों को ऑनबोर्ड पंजीयन आगामी 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से कराना होगा तथा संविदा एवं अन्य माध्यमों से भर्ती किए गए शासकीय सेवकों का इसमें पंजीयन नहीं किया जाएगा।

उक्त वेबसाइट में 25 हजार से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिसूचित हैं, जिसमें शासकीय सेवक अपनी रुचि और कार्य-प्रवृत्ति अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

बैठक में कलेक्टर ने जिले में जिला निर्माण समिति एवं डीएमएफ मद से स्वीकृत किंतु लंबित निर्माण कार्यों को अगले माह तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा आंगनबाड़ी भवन निर्माण तथा पीडीएस सेंटर भवन निर्माण के पुराने स्वीकृत प्रकरणों के अब तक निर्माण पूर्ण नहीं होने पर असंतोष प्रकट करते हुए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शीघ्रता से कार्य पूरा कर पूर्णता एवं उपयोगिता प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

साथ ही लंबी अवधि से अपूर्ण कामों को निरस्त करने के लिए भी कलेक्टर ने जिला पंचायत के सीईओ हरेश मंडावी को निर्देशित किया।

इस दौरान कलेक्टर ने जनगणना-2026 के तहत जिले से ग्राम पंचायत स्तर पर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश अपर कलेक्टर को दिए।

उन्होंने नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक के तहत चलाए जा रहे संपूर्णता अभियान के अंतर्गत सतत् गतिविधियां संचालित करने के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ को दिए।

बैठक में इसके अलावा नियद नेल्लानार योजना, सामाजिक अंकेक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विशेष केन्द्रीय सहायता मद, पोषण पुनर्वास केंद्र, राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम सहित विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में डीएफओ भानुप्रतापपुर श्री हेमचंद पहारे, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे एवं ए.एस. पैकरा सहित सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article IMG 20260223 090958 🔴 घरघोडा़ में मेगा प्लेसमेंट कैम्प: 480 युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका!
Next Article रायपुर : कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260616 WA0000 768x972 1
स्कूलों में धार्मिक मंत्र, वंदनाओं की अनिवार्यता खत्म हो – हेमंत
Blog June 17, 2026
spiral null 1781597204740
💥👉ग्रामीण युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: अदाणी पॉवर और अदाणी फाउंडेशन की ‘युवा सेतु’ पहल का शुभारंभ ⚡10 गांवों के 132 युवाओं को मिला करियर मार्गदर्शन, 1,000 युवाओं तक पहुंचने का लक्ष्य
Blog June 16, 2026
IMG 20260614 WA0032
🎬घरघोड़ा में हॉरर का रोमांच: ‘Haunted 3D: Echoes of the Past’ ने दी दस्तक, AK Cinemas में आज से प्रदर्शन
Blog June 14, 2026
IMG 20260614 WA0012
सरकारी स्कूलों में सरस्वती वंदना और गायत्री मंत्र अनिवार्य करने पर BSP ने उठाए सवाल, आदेश में संशोधन की मांग
Blog June 14, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?