BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: अंबिकापुर : कलेक्टर ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

अंबिकापुर : कलेक्टर ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

Basant Ratre
Last updated: February 22, 2026 7:33 pm
Basant Ratre
Share
4 Min Read
SHARE

शिक्षकों की आधार आधारित उपस्थिति एवं पंजीयन शत-प्रतिशत करने के निर्देशकलेक्टर ने दिए अपार आईडी निर्माण में प्रगति लाने के निर्देशअनुकंपा एवं लंबित पेंशन प्रकरणों का तय समय-सीमा में करें निराकरण-कलेक्टरबिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

अंबिकापुर 22 फरवरी 2026 कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली।

बैठक में जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), संबंधित अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।पद एवं विषयवार रिक्त पदों पर भर्तीकलेक्टर श्री वसंत ने जिले के सभी शासकीय स्कूलों की पदवार एवं विषयवार रिक्तियों की जानकारी ली।

उन्होंने आगामी शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व अतिथि शिक्षक एवं अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि नए सत्र में किसी भी विद्यालय में शिक्षक की कमी के कारण शिक्षण कार्य बाधित नहीं होना चाहिए।

बौद्धिक विकास के न्यूज़ डेस्क और बेसिक नॉलेजबैठक में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास पर विशेष जोर देते हुए कलेक्टर ने सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में “न्यूज डेस्क” के रूप में दैनिक समाचार पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में समसामयिक ज्ञान एवं अभिव्यक्ति क्षमता का विकास होगा। साथ ही प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान के 25 से 30 प्रश्न-उत्तर तैयार कर नियमित अभ्यास कराने के निर्देश भी दिए।

एमडीएम और बुनियादी सुविधाएंकलेक्टर ने आगामी सत्र प्रारंभ होने से पहले सभी जर्जर एवं मरम्मत योग्य स्कूल भवनों की सूची तैयार कर चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच कर नियमानुसार बर्खास्तगी की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के संबंध में कलेक्टर ने सभी विद्यालयों में गैस सिलेंडर का उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया।

उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, उन्हें प्राथमिकता से चिन्हांकित कर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही एमडीएम की नियमित मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

अनुकंपा एवं लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरणबैठक में अनुकंपा नियुक्ति एवं लंबित पेंशन प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित कर्मचारियों को जिला कार्यालय की स्वीकृति के बिना पुनः उपस्थिति की अनुमति न दी जाए।

उन्होंने सभी शिक्षकों की आधार आधारित उपस्थिति (बायोमेट्रिक/आधार लिंक) पंजीयन प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पेयजल विहीन स्कूलों की जानकारी लेते हुए प्रत्येक विद्यालय परिसर में आवश्यकतानुसार एक बोरवेल खनन कराने के निर्देश दिए।

अपार आईडी निर्माण की प्रगति की समीक्षाकलेक्टर ने बच्चों के अपार आईडी निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की।

सभी बीईओ को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों के जन्म प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर प्रकरण एसडीएम कार्यालय को प्रेषित करें। विभागों के समन्वय से प्रमाण पत्र निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

दस्तावेजीकरण और शिविरों का आयोजनदिव्यांग विद्यार्थियों के लिए प्रमाण पत्र निर्माण हेतु ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत प्रगति प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय-सीमा में प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा, डीएमसी श्री सर्वजीत पाठक सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित बीआरसी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायगढ़ : राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न
Next Article रायपुर : भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

spiral null 1791190173407
NTPC तलाईपाली के गेट पर प्रभावितों का धरना, दस मांगों पर अड़े ग्रामीण आज प्रशासन–NTPC–ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, मीडिया कवरेज को लेकर भी उठे सवाल PRO ने कहा मिडिया इज नाट अलाउटेड
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
file 0000000032e48207aaa39810b0a832f6
 छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 1710 पदों पर भर्ती परीक्षा की घोषणा
घरघोडा़ रायगढ़ October 5, 2026
आनंद बुद्ध विहार भीमनगर में वर्षावास के 65वें दिन सामूहिक वंदना एवं ध्यान साधना
रायपुर October 2, 2026
IMG 20261002 WA3754
डोलनारा के प्रभावितों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 28 फरवरी 2025 को कट-ऑफ मानकर फिर तय होगा मुआवजा
घरघोडा़ रायगढ़ October 2, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d