BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : जो प्रशिक्षण को गंभीरता से पूरा करता है, वही आगे चलकर बनता है एक सफल प्रशासक : प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा.
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : जो प्रशिक्षण को गंभीरता से पूरा करता है, वही आगे चलकर बनता है एक सफल प्रशासक : प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा.

Basant Ratre
Last updated: February 6, 2025 8:47 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
1738848865 81c0f329d119f9c83dca 1
SHARE

आदिम जाति विभाग के नवनियुक्त सहायक संचालक और जनपद सीईओ ने प्रमुख सचिव से मंत्रालय में की सौजन्य मुलाकातरायपुर, 06 फरवरी 2025आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग में नवनियुक्त सहायक संचालक और जनपद सीईओ ने विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा से मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कक्ष में सौजन्य मुलाकात की। गौरतलब है कि नवनियुक्त अधिकारियों का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित होने के बाद विभाग में पदस्थापना दी गई है। इन अधिकारियों का राजधानी रायपुर के प्रशासन अकादमी निमोरा में आगामी 10 फरवरी से आधारभूत प्रशिक्षण होगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से विभाग में सहायक संचालक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के 10-10 रिक्त पदों के लिए भर्ती की गई है।प्रमुख सचिव श्री बोरा ने इस दौरान नवनियुक्त अधिकारियों का परिचय जाना और अपने सेवाकाल के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि नियुक्ति के पश्चात किस प्रकार प्रारंभिक वर्षों में कार्यो को सीखने के दौरान अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अपने प्रशिक्षण सत्र को पूरी गंभीरता के साथ पूर्ण करता है, वही आगे चलकर एक सफल प्रशासक बनता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने आपको यह सुनहरा मौका प्रदान किया है। इसके माध्यम से आप सरकार की योजनाओं को वंचित वर्ग तक पहुंचाकर राष्ट्रनिर्माण एवं देशसेवा की अपनी महत्ती भूमिका निभा सकते हैं।प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि निर्धारित शेडयूल के अनुसार सभी नवनियुक्त अधिकारियों को 10 फरवरी से प्रशासन अकादमी, निमोरा में आधारभूत प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों से प्रशिक्षण के इस सत्र का पूरा लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी के लिए यह प्रशिक्षण सत्र बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सभी बारीकियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से समझाया जाता है। अतः इसका पूरा लाभ लेने हेतु उनके द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों को नवा रायपुर में निर्माणाधीन ट्रॉयबल म्यूजियम एवं लायब्रेरी का भ्रमण करने को भी कहा। इस मौके पर उपसचिव श्री बी.के.राजपूत, अपर संचालक श्री आर.एस.भोई, उपायुक्त श्री एल.आर.कुर्रे उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : विश्व शांति के लिए बुद्ध के संदेश प्रासंगिक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Next Article बलरामपुर : जिला पंचायत सदस्य के लिए अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आबंटित.
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260918 135118 083 scaled
बहुजन समाज पार्टी का जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री दाऊ राम नाथ रत्नाकर जी एवीएन छत्तीसगढ़ बहुजन समाज पार्टी जोन प्रभारी शामिल हुए
कबीरधाम September 18, 2026
IMG 20260918 WA0047
महिला कबड्डी में घरघोड़ा की बेटियों का दमदार प्रदर्शन, डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय बना उपविजेता
घरघोडा़ रायगढ़ September 18, 2026
IMG 20260918 WA0020
अनागारिक धम्मपाल और पेरियार की जयंती पर गूंजा सामाजिक परिवर्तन का संदेश पंचशील बुद्ध विहार में भारतीय बौद्ध महासभा ने मनाई जयंती, युवाओं और महिलाओं ने साझा किए विचार
रायपुर छत्तीसगढ़ राजधानी September 18, 2026
पंडरिया में विधायक भावना बोहरा ने जलाया 21 हजार ‘आशीर्वाद का दीया’, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और समर्पण के संकल्प के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की
कवर्धा September 18, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d