BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: रायपुर : पारदर्शी एवं डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था से बदली किसान राम बरन सिंह मरकाम की तस्वीर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

रायपुर : पारदर्शी एवं डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था से बदली किसान राम बरन सिंह मरकाम की तस्वीर

Basant Ratre
Last updated: January 16, 2026 6:54 pm
Basant Ratre 32 Views
Share
2 Min Read
SHARE
1768566899 98024a38253e4493f676

रायपुर, 16 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हित में लागू की गई पारदर्शी एवं डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था जिले में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी सिद्ध हो रही है।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में यह व्यवस्था किसानों के लिए भरोसे, पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान का मजबूत आधार बनकर सामने आई है। इस सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरक मिसाल हैं जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के ग्राम साल्ही निवासी कृषक राम बरन सिंह मरकाम।

उन्होंने चैनपुर उपार्जन केंद्र में अपनी मेहनत की उपज का पूर्णतः पारदर्शी एवं तकनीक आधारित प्रक्रिया के माध्यम से 51.20 क्विंटल धान का सफल विक्रय किया।उपार्जन केंद्र पर किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

डिजिटल तौल कांटे से सटीक तौल, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल एवं छायादार स्थान जैसी मूलभूत सुविधाओं ने किसानों को सम्मानजनक अनुभव प्रदान किया। इससे न केवल प्रक्रिया सरल हुई, बल्कि किसानों का शासन व्यवस्था के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ। कृषक राम बरन सिंह मरकाम बताते हैं कि पूर्व वर्षों में धान विक्रय के दौरान लंबा इंतजार, असमंजस और अव्यवस्थाएं किसानों की आम समस्या थीं, किंतु इस वर्ष की अनुशासित, पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था ने इन सभी कठिनाइयों को समाप्त कर दिया है।

समय पर भुगतान की निश्चित प्रणाली से वे अब आगामी खेती की तैयारी, बच्चों की शिक्षा और पारिवारिक आवश्यकताओं की योजना आत्मविश्वास के साथ बना पा रहे हैं।राम बरन सिंह मरकाम की यह कहानी जिले में लागू शासन की किसान-हितैषी नीतियों की जमीनी सफलता का सशक्त प्रमाण है।

यह सफलता श्रृंखला जिले के अन्य किसानों को भी पारदर्शी व्यवस्था का लाभ उठाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है। अंत में उन्होंने किसानों के कल्याण हेतु किए जा रहे इन प्रयासों के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अंबिकापुर : ‘मोर मकान मोर आस’ योजनांतर्गत निर्मित आवासों के आबंटन हेतु इच्छुक 02 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
Next Article BREAKING : ‘जशपुर जनसंपर्क कांड’ में पत्रकार का ‘लीगल स्ट्राइक’ – अफसर नूतन सिदार पर कोर्ट केस दर्ज! 10 अप्रैल को देना होगा जवाब…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260426 WA0004
🔥पेलमा में उबाल: “विकास” बनाम “वजूद” — जनसुनवाई से पहले सुलग उठा तमनार 🔥
Blog April 26, 2026
IMG 20260425 WA0047
💥👉मवेशियों की लड़ाई बनी मौत का कारण: पूर्व सरपंच मोमराज राठिया की दर्दनाक मौत, मदद में देरी के आरोप
Blog April 25, 2026
IMG 20260424 WA0117
⚡ तेज रफ्तार का कहर: खंभे से टकराई बाइक, एक की मौत – दूसरा जिंदगी से जंग लड़ रहा
Blog April 24, 2026
spiral null 1777037049796
औचक निरीक्षण से हिली स्वास्थ्य व्यवस्था: हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं पर फोकस, लापरवाही पर सख्ती के संकेत
Blog April 24, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?