BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: जगदलपुर : जूनापानी में पेयजल व्यवस्था पर्याप्त, जल स्रोतों का किया गया शुद्धिकरण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

जगदलपुर : जूनापानी में पेयजल व्यवस्था पर्याप्त, जल स्रोतों का किया गया शुद्धिकरण

Basant Ratre
Last updated: June 9, 2025 8:19 pm
Basant Ratre 95 Views
Share
3 Min Read
SHARE

ग्रामीणों को साफ पानी का उपयोग एवं स्वच्छता के प्रति सजगता बरतने की दी गई समझाइश

जगदलपुर 09 जून 2025

जिले के दरभा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जूनापानी में पेयजल व्यवस्था पर्याप्त है और यहां के सभी जल स्रोतों का ब्लीचिंग पाउडर एवं लिक्विड क्लोरीन के माध्यम से जल शुद्धिकरण किया गया है। साथ ही ग्रामीणों को साफ पानी का उपयोग, गर्म एवं ताजा भोजन का सेवन करने सहित स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति सजगता बरतने की समझाइश दी गई है। उक्त जानकारी देते हुए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एचएस मरकाम ने बताया कि जिले के विकासखण्ड दरभा अंतर्गत जूनापानी में कुल 20 घर हैं और दो हैंडपंप कार्यरत स्थिति में हंै। इन दोनों हैंडपंप से ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है।

विभाग द्वारा समय-समय पर जल की जांच जिला जल प्रशिक्षण प्रयोगशाला जगदलपुर में किया गया और प्रत्येक बार बोरिंग का जल शुद्ध पाया गया। उन्होंने बताया कि जूनापानी में उल्टी-दस्त की शिकायत के पश्चात विभाग द्वारा पुनः जल की जांच करवाई गई जिसमें जल को शुद्ध पाया गया है। इस गांव के दो कुंओं को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है तथा ग्रामीणों को इन कुंओं के जल का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई है।

ईई पीएचई श्री मरकाम ने बताया कि जूनापानी के जल स्रोतों के आस पास ब्लीचिंग पाउडर डाला गया है और हैंडपंपों का भी क्लोरीनेशन किया गया है। साथ ही प्रत्येक घरों में पीने के पानी में डालकर इस्तेमाल करने हेतु लिक्विड क्लोरीन प्रदान किया गया है।

इस दौरान मैदानी अमले द्वारा सरपंच, उप-सरपंच एवं अन्य पंचायत पदाधिकारियों, पंचायत सचिव और ग्रामीणों को बोरिंग का जल ही इस्तेमाल करने, पानी भरने हेतु साफ बर्तन का उपयोग करने,व्यक्तिगत सफाई का ध्यान रखने और गंदे पानी के निकासी हेतु सोख्ता गड्ढा बनाने इत्यादि के बारे में समझाइश दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त गांव में जल जीवन मिशन द्वारा हर घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है, पाईप लाईन बिछाई जा चुकी है और 55 केएल क्षमता की टंकी तैयार है, प्रत्येक घर में स्टैंड पोस्ट बन चुका है। शीघ्र ही विद्युत कनेक्शन के पश्चात तत्काल प्रत्येक घर में नल से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article अम्बिकापुर : प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष हेतु दूरभाष नम्बर जारी
Next Article रायपुर : मुख्यमंत्री ने शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि: पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026
IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?