BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: राजनांदगांव : जल जीवन मिशन से बदली ग्राम भोथली की तस्वीर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

राजनांदगांव : जल जीवन मिशन से बदली ग्राम भोथली की तस्वीर

Basant Ratre
Last updated: February 18, 2026 7:25 pm
Basant Ratre 36 Views
Share
3 Min Read
SHARE
1771419705 b1a694ca3e8a2ffd983a

घर-घर नल कनेक्शन से जल संकट का हुआ स्थायी समाधान- स्वच्छ जल ने ग्रामीणों को दी स्वस्थ जीवन

राजनांदगांव 18 फरवरी 2026

जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मरेठानवागाँव के आश्रित ग्राम भोथली में कभी पेयजल की समस्या ग्रामीण जीवन की सबसे बड़ी चुनौती थी। गर्मियों के दिनों में भूजल स्तर नीचे गिर जाने से हैंडपंप से भी पानी प्राप्त नहीं हो पाता था।

पानी के लिए लंबी कतारें लगती थीं और ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था।

अस्वच्छ जल के कारण बीमारियों का खतरा भी हमेशा बना रहता था। जल जीवन मिशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन ने ग्राम भोथली की स्थिति को पूरी तरह बदल दिया।

गांव में सौर ऊर्जा संचालित पम्प की स्थापना कर नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। अब ग्रामीणों को घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से प्रतिदिन स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

इससे न केवल जल संकट का स्थायी समाधान हुआ है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। जल जीवन मिशन योजना के तहत गुणवत्ता की निगरानी के लिए गांव की पाँच महिलाओं को फील्ड टेस्ट किट से पानी की जाँच का प्रशिक्षण दिया गया है।

वे समय-समय पर पानी की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं। साथ ही सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए पानी समिति का गठन किया गया है, जो जल आपूर्ति व्यवस्था के रखरखाव की जिम्मेदारी निभा रही है।

स्वच्छ पानी की उपलब्धता से ग्रामीण परिवारों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ा है। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों पर होने वाला खर्च कम हुआ है और लोगों की कार्यक्षमता बढ़ी है।

घर में नल लगने से महिलाओं और बच्चों का समय बचा है, जिसका उपयोग अब वे खेती-किसानी और अन्य उपयोगी कार्यों में कर रहे हैं।

ग्रे वॉटर मैनेजमेंट के तहत ग्रामीणों को सोख्ता गड्ढों के निर्माण की जानकारी देकर जल संरक्षण और स्वच्छता को भी बढ़ावा दिया गया है। ग्रामवासियों ने इस परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article कोंडागांव : छत्तीसगढ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने कोंडागांव जिले का किया दौरा
Next Article रायपुर : 20 से 24 फरवरी तक निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन रायपुर में
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260607 WA0022 scaled
💥👉13 जून को रायपुर में NHM कर्मियों का ऐतिहासिक महासम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि ⚡18 हजार से अधिक कर्मचारी परिवार सहित होंगे शामिल, रायगढ़ से 700 से ज्यादा कर्मियों की भागीदारी
Blog June 8, 2026
IMG 20260607 110406 351 scaled
✴️✴️ग्राम मोहगांव में आज रोजगार दिवस मनाया गया
Blog June 7, 2026
IMG 20260607 WA0010
💥👉विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी पावर का हरित संकल्प, 350 पौधे लगाए; इस वर्ष 29,500 पौधारोपण का लक्ष्य
Blog June 7, 2026
43
हाथियों के संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती: छत्तीसगढ़ में पहली बार राष्ट्रीय कार्यशाला, वैज्ञानिकों ने दिए आधुनिक प्रबंधन के गुर
Blog June 6, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?