BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: बिलासपुर : जनदर्शन में सुनी गयी लोगों की समस्याएं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

बिलासपुर : जनदर्शन में सुनी गयी लोगों की समस्याएं

Basant Ratre
Last updated: February 10, 2026 5:16 pm
Basant Ratre
Share
3 Min Read
SHARE

बिलासपुर, 10 फरवरी 2026

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की फरियाद सुनी।

उन्होंने एक-एक कर प्रत्येक व्यक्ति से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। लोगों ने जनदर्शन में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक हित से जुड़े विषयों को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए आवेदन दिया। सहायक कलेक्टर श्री अरविंथ कुमारन एवं अपर कलेक्टर श्री एसएस दुबे ने भी लोगों की समस्याओं को सुना। लगभग 50-60 लोगों ने कलेक्टर से मिलकर व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।

जनदर्शन में आज ग्राम पंचायत धौराभाठा के सरपंच, सचिव सहित ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक शाला भवन एवं अतिरिक्त कक्ष भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है।

छत की प्लास्टर गिर रही है और बारिशों के दिनों में सीपेज की समस्या बनी रहती है। जिससे कभी भी दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो सकती है। कमिश्नर श्री सर्वे ने डीईओ को आवेदन की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए है। संत कबीरदास नगर वार्ड 11 के निवासी संजीव पाल ने वार्ड में रोड एवं नाली निर्माण के लिए आवेदन दिया।

उन्होंने बताया कि सड़कों में गड्ढों की वजह से दुपहिया एवं चारपहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है। बरसात के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है। इस मामले को नगर निगम आयुक्त देखेंगे।

अग्निकांड से क्षतिग्रस्त आवास के लिए सहायता राशि दिलाने तालापारा निवासी श्यामकली खूटे ने गुहार लगाई। आगजनी की घटना से उन्हें आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रकरण की जांच कर नगर निगम कमिश्नर उचित कार्यवाही करेंगे।मोपका वार्ड क्रमांक 48 के लोगों ने जोगनिन जोगिया तालाब में बिल्डरों द्वारा बाउन्ड्रीवाल कर देने के कारण तालाब में आने-जाने का रास्ता बंद होने की शिकायत की इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे।

करबला रोड निवासी श्रीमती जबीन फातिमा ने आवास में दूसरी महिला द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। इस मामले को नगर निगम आयुक्त देखेंगे।

तखतपुर ब्लॉक के दर्री गांव निवासी श्री लल्लू राम केंवट ने जमीन का पुनः सीमांकन कराने आवेदन दिया। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखेंगे।

शुभम विहार कॉलोनी निवासी श्री रमेश कुमार रावल ने वृद्धापेंशन फार्म जमा नहीं करने के संबंध में शिकायत की। उन्होंने बताया कि सर्वे सूची 2003 एवं 2011 में उनका नाम है लेकिन मेरा फार्म जमा नहीं लिया जाता है। इस मामले को नगर निगम आयुक्त देखेंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading…

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article उत्तर बस्तर कांकेर : बोर्ड परीक्षा तैयारी हेतु 11 फरवरी को मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन
Next Article दंतेवाड़ा : जनजातीय अनुसंधान पार्क की स्थापना को लेकर आईआईटी भिलाई व जिला प्रशासन के बीच एमओयू
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20261008 WA0000
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंजमेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0054 scaled
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद ने मनाई पूर्व सांसद स्व.श्री परसराम भारद्वाज जी की 78 वी जयंती।
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ October 8, 2026
IMG 20261007 WA0006
जय स्तंभ चौक में गूंजा ‘नमो सेवा—अनकही कहानी’ का संदेश, NSS स्वयंसेवकों ने दी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति ने खींचा नागरिकों का ध्यान
घरघोडा़ रायगढ़ October 7, 2026
विधायक भावना बोहरा की पहल से वनांचल की बेटियों को मिलेगी नई उड़ान, कुई-कुकदुर महाविद्यालय हेतु 12 अक्टूबर से शुरू होगी निःशुल्क बस सेवा
कबीरधाम October 6, 2026

Categories

  • Blog
  • कबीरधाम
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर-चांपा
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • पामगढ़
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लैलूंगा
  • शक्ति
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?
%d