BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: उत्तर बस्तर कांकेर : बोर्ड परीक्षा तैयारी हेतु 11 फरवरी को मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

उत्तर बस्तर कांकेर : बोर्ड परीक्षा तैयारी हेतु 11 फरवरी को मोटिवेशनल कार्यशाला का आयोजन

Basant Ratre
Last updated: February 10, 2026 5:09 pm
Basant Ratre 51 Views
Share
2 Min Read
SHARE

कलेक्टर, एसपी, सीईओ सहित राज्य मोटिवेशनल की टीम करेंगे विद्यार्थियों का मार्गदर्शनपीएम श्री नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय में होगा अभिप्रेरणा कार्यक्रम

उत्तर बस्तर कांकेर, 10 फरवरी 2026

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को सुदृढ़ बनाने एवं विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से मुक्त कर आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष मोटिवेशनल (अभिप्रेरणा) कार्यशाला सह परिचर्चा 11 फरवरी बुधवार को प्रातः 11 बजे से पीएम श्री शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय कांकेर में आयोजित किया जाएगा।

कार्यशाला में मार्गदर्शक के रूप में कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार निषाद की उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, अनुशासन, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरक संदेश दिए जाएंगे।

जिला परियोजना समन्वयक नवनीत पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभिप्रेरणा कार्यशाला में जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रेरित हों, सही रणनीति समझें और लक्ष्य के प्रति दृढ़ होकर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी के सही तरीकों, पढ़ाई की रणनीति, समय प्रबंधन, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण तथा सफलता के लिए आवश्यक मानसिक दृढ़ता के संबंध में प्रेरित किया जाएगा।

कार्यशाला में जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों से 85 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को उक्त मोटिवेशनल कार्यशाला में सम्मिलित किया जाएगा।

उन्होंने जिले के सभी प्राचार्यों से कहा है कि वे अपने विद्यालय अंतर्गत 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों की सूची तैयार कर उनकी अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करें।

विद्यार्थियों को नियत समय पर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित कराना विद्यालय की जिम्मेदारी होगी। विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका भी ध्यान रखने कहा गया है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article रायपुर : गिरवानी और कन्हर एनीकट के लिए 7.69 करोड़ स्वीकृत
Next Article बिलासपुर : जनदर्शन में सुनी गयी लोगों की समस्याएं
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

हर कदम शिव को समर्पित, हर श्वास में हर हर महादेव : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने किया भोरमदेव में जलाभिषेक, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा पूर्ण
कवर्धा August 16, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर सन राइस पब्लिक स्कूल में देशभक्ति का रंग
कवर्धा August 16, 2026
spiral null 1786856116499
तिरंगे के रंग में रंगा घरघोड़ा, सरकारी दफ्तरों से चौक-चौराहों तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
घरघोडा़ रायगढ़ August 16, 2026
15 अगस्त पर विकास के दावों को आईना दिखा रही पंडरिया की बदहाल सड़क
कवर्धा Blog August 16, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?