BhokochandBhokochand
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वन भूमि पर अवैध कब्ज़ा, प्रदेश में रोडवेज सेवाओं, अग्निशमन के आधुनिकीकरण एवं भुईया पोर्टल पर फसल प्रविष्टि का उठाया मुद्दा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Search
  • Home
  • Latest News
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वन भूमि पर अवैध कब्ज़ा, प्रदेश में रोडवेज सेवाओं, अग्निशमन के आधुनिकीकरण एवं भुईया पोर्टल पर फसल प्रविष्टि का उठाया मुद्दा

Basant Ratre
Last updated: March 10, 2026 5:07 pm
Basant Ratre 100 Views
Share
7 Min Read
IMG 20260225 WA0007
SHARE

पंडरिया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा सदन में प्रदेश व जनहित से जुड़े प्रमुख विषयों को उठाया। उन्होंने वन भूमि में अवैध अतिक्रमण, अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकीकरण, प्रदेश में जनता की सुविधा हेतु रोडवेज सेवाओं और भुईया पोर्टल पर फसल प्रविष्टि के विषय में प्रश्न किया।

भावना बोहरा ने पूछा कि कबीरधाम जिला अंतर्गत वन परिक्षेत्र पंडरिया के बदौरा बीट में वर्ष 2025 के दौरान संरक्षित वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं पौधों को उखाड़ने की कितनी घटनाएं सामने आई हैं? उक्त मामले में अब तक कितने व्यक्तियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा संरक्षित वन भूमि पर हुए नुकसान का आकलन कर दोषियों से क्षतिपूर्ति वसूलने अथवा पुनः पौधरोपण कराने की कोई कार्रवाई प्रस्तावित है? क्या विभाग द्वारा इस क्षेत्र में भविष्य में अवैध अतिक्रमण एवं वन अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने हेतु कोई विशेष कार्ययोजना अथवा निगरानी व्यवस्था लागू की गई है? जिसके लिखित उत्तर में वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम को जिला कबीरधाम अंतर्गत हस्तान्तरित वन क्षेत्र के वन परिक्षेत्र पंडरिया के बदोरा बीट में वर्ष 2025 के दौरान संरक्षित वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण एवं पौधों को उखाड़ने की 03 घटनायें सामने आई। उक्त मामले में 04 व्यक्तियों के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किये हैं तथा संबंधित वन भूमि पर किये गये वृक्षारोपण में रोपित सागौन रूटशूट को उखाड़ कर नष्ट करने से हुए नुकसान का आंकलन कर दोषियों से क्षतिपूर्ति 1,99,190 रुपए शासकीय कोषालय में जमा करने बाबत् निर्देशित किया गया है किन्तु आरोपियों द्वारा राशि जमा करने से मना किया गया जिसके परिणाम स्वरूप चारों आरोपियों के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.10.2025 को माननीय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पंडरिया के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा वन अपराध की गंभीरता को देखते हुए चारों आरोपियों को जमानत देने से इन्कार किया गया एवं जेल दाखिल आदेश किया गया। वर्तमान में उक्त प्रकरण माननीय न्यायालय में लंबित है। विभाग द्वारा इस क्षेत्र में भविष्य में अवैध अतिक्रमण एवं वन अपराध की पुनरावृत्ति रोकने हेतु वन अमले द्वारा नियमित रूप से मासिक बीट निरीक्षण सुनिश्चित किया जा रहा है एवं घटित वन अपराधों पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्र में निरंतर गश्ती हेतु विशेष गश्ती दल का गठन किया गया है। संवेदनशील वन क्षेत्रों में सहायक परियोजना क्षेत्रपाल, वन रक्षकों एवं सुरक्षा श्रमिकों द्वारा सतत् गश्ती की जा रही है ताकि वन अपराधों की पुनरावृत्ति को रोका जा सकें तथा समीपस्थ ग्राम वासियों की बैठक लेकर वन क्षेत्र में अतिक्रमण न करने की समझाईश दी जाती है।

छत्तीसगढ़ में जनता को सुगम आवागमन सुविधा के लिए भावना बोहरा ने प्रश्न किया कि छत्तीसगढ़ रोडवेज का संचालन कब से बंद है तथा इसे पुनः प्रारंभ करने हेतु शासन द्वारा 11/02/2026 तक क्या-क्या प्रयास किए गए हैं? निजी बस संचालकों द्वारा निर्धारित मनमाने किराए एवं अनियमित समय-सारिणी की शिकायतों पर नियंत्रण हेतु शासन द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है? क्या राज्य में सस्ती, सुरक्षित एवं नियमित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पुनः स्थापित करने हेतु विचार किया जा रहा है? जिसके लिखित उत्तर में माननीय वन मंत्री जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में दिनांक 13 दिसम्बर 2002 तक मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम संचालित था। उसके पश्चात राज्य में किसी भी प्रकार के रोडवेज का गठन नहीं किया गया है। पुनः प्रारंभ करने हेतु कोई योजना नही बनाई गई है। निजी बस संचालकों द्वारा मनमाने किराये एवं अनियमित समय सारणी की शिकायतों पर परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भुईया पोर्टल पर फसल प्रविष्टि के विषय में उन्होंने प्रश्न किया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्या सभी ग्रामों में भुईया पोर्टल पर फसल प्रविष्टि पूर्ण रूप से दर्ज की गई है अथवा नहीं? यदि भुंईया पोर्टल पर फसल प्रविष्टि पूर्ण नहीं है तो ऐसी स्थिति में रजिस्ट्री/नामांतरण/राजस्व अभिलेखों में भूमि को एकफसली, द्विफसली, सिंचित अथवा असिंचित श्रेणी में दर्ज करने का आधार क्या निर्धारित किया जा रहा है? फसल प्रविष्टि में त्रुटि अथवा विलंब होने की स्थिति में किसान को होने वाली क्षति (ऋण, बीमा, मुआवजा, समर्थन मूल्य आदि) से बचाव हेतु शासन द्वारा क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई है? क्या भुईया पोर्टल की फसल प्रविष्टि प्रणाली को पंजीयन विभाग, किसान पंजीयन पोर्टल एवं कृषि विभाग के डेटा से एकीकृत करने हेतु कोई कार्ययोजना प्रस्तावित है? जिसके लिखित उत्तर में राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सभी ग्रामों में भुईयां पोर्टल पर फसल प्रविष्टि पूर्ण रूप से दर्ज की गई है। भुईंया पोर्टल पर फसल प्रविष्टि पूर्ण है तथा उक्त प्रविष्टि के आधार पर रजिस्ट्री/नामांतरण/राजस्व अभिलेखों में भूमि को एकफसली, द्विफसली, सिंचित अथवा असिंचित श्रेणी में दर्ज किया जाता है। फसल प्रविष्टि में त्रुटि अथवा विलंब होने की स्थिति में पटवारी प्रतिवेदन एवं कृषि विभाग के संयुक्त प्रतिवेदन के आधार पर किसानों को क्षति का मुआवजा प्रदान किया जाता है।

भावना बोहरा ने आपातकालीन समय में संजीवनी के रूप में अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकीकरण के विषय में प्रश्न करते हुए पूछा कि क्या 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के अंतर्गत राज्य में अग्निशमन सेवाओं के आधुनिकीकरण हेतु भारत सरकार से धनराशि प्राप्त हुई है? जिला कबीरधाम में उपरोक्त प्राप्त धनराशि में से अब तक कितनी राशि व्यय की गई है तथा यह राशि किन-किन मदों में खर्च की गई है? वर्तमान में जिला कबीरधाम में उक्त योजना के अंतर्गत कितनी राशि शेष है? जिसके लिखित उत्तर में माननीय राजस्व मंत्री जी ने बताया कि केवल वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु भारत सरकार से रूपये 3324.30 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। शेष वर्षों हेतु कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है। भारत सरकार द्वारा जिलेवार राशि आबंटित नहीं की गई है। जिला कबीरधाम हेतु कोई राशि व्यय नहीं की गई है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article जगदलपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 10 परिवारों को दी गई 40 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
Next Article बड़ी खबर : पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, नागरिकों की मदद के लिए ‘नोडल अधिकारी’ नियुक्त…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260715 WA00051
बड़ी खबर: धरमजयगढ़ के क्रोधा में दो शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Blog July 15, 2026
IMG 20260714 WA0003
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों में जल जीवन मिशन, नगरीय निकाय क्षेत्रों में जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति एवं स्कूल शिक्षा का उठाया मुद्दा
Blog July 14, 2026
spiral null 1784028719145
💥👉शिक्षा व्यवस्था पर सख्त हुई प्रशासन की नजर, जिला पंचायत सीईओ ने प्राचार्यों को दिए बड़े निर्देश ⚡सेवानिवृत्त शिक्षकों से ‘शिक्षा दान’ का आह्वान, ⚡निजी स्कूलों को भी चेतावनी
Blog July 14, 2026
file 00000000acac7208bb0e9eda64d4d7f8
💥👉छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, रायगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Blog July 14, 2026

Categories

  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?