BhokochandBhokochand
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Search
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Reading: पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
BhokochandBhokochand
Font ResizerAa
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
Blog

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा अमरकंटक में कबीरधाम जिले के कांवड़ियों हेतु निःशुल्क भोजन और विश्राम की सुविधा, सावन के प्रथम दिन 400 कांवड़ियों का हुआ आगमन

Basant Ratre
Last updated: July 30, 2026 5:00 pm
Basant Ratre 19 Views
Share
4 Min Read
Screenshot 20260730 163900
SHARE

जलेश्वर महादेव डोंगरिया में प्रतिदिन भंडारा और गोपालपुर में कांवड़ियों के विश्राम की सुविधा, अमरकंटक में प्रथम दिन 400 से अधिक कांवड़ियों का हुआ आगमन

पंडरिया। 30 जुलाई से सावन का पवित्र महिना प्रारंभ हो गया है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीरधाम जिले से हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री जल लेकर अमरकंटक में जलेश्वर महादेव के दर्शन व जलाभिषेक करने के लिए प्रस्थान करेंगे। उनकी यात्रा को सुखद बनाने के लिए लगातार पांचवे वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा मेला मैदान (डोम), नया नगर पालिका के पास, अमरकंटक, जिला अनुपपुर (म.प्र.) में 30 जुलाई से 24 अगस्त तक सर्वसुविधायुक्त निःशुल्क विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। सावन माह प्रारंभ की पूर्व संध्या लगभग 400 से अधिक कांवड़ियों का आगमन हुआ जहाँ उनका स्वागत कर उनकी सेवा की गई। सभी ने एक साथ सात्विक भोजन ग्रहण किया और माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ जी की भव्य संध्या आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की।

विगत वर्ष पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा इस सुविधा के माध्यम से लगभग 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को लाभ मिला और इस वर्ष भी उसी लक्ष्य के साथ मेला मैदान (डोम), नया नगर पालिका के पास, अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों के लिए लिए सुबह चाय-नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का भोजन, नहाने व विश्राम की व्यवस्था एवं रोजमर्रा की सभी मूलभूत सुविधाओं की यहां पूरी तरह व्यवस्था की गई है और भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्य भी यहां सातों दिन चौबीसों घंटे उनकी सेवा में उपलब्ध हैं ताकि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस सेवा से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 9755359004 एवं 9754462000 जारी की गई है।

इसके साथ ही विधायक भावना बोहरा द्वारा इस वर्ष कबीरधाम जिले से माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए गोपालपुर पंचायत परिसर (मध्यप्रदेश) में विश्राम की भी निःशुल्क व्यवस्था की गई है। पहले इस मार्ग में कांवड़ यात्रियों को विश्राम के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता था जिसे देखते हुए विधायक भावना बोहरा द्वारा गोपालपुर में उनके विश्राम के लिए समुचित व्यवस्था की गई है ताकि उनकी यात्रा सुगम व सुरक्षित हो। वहीं जलेश्वर महादेव, डोंगरिया भी पंडरिया विधानसभा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है और सावन माह में हजारों श्रद्धालु व कांवड़ यात्री यहाँ दर्शन-पूजन के लिए आते हैं उनकी सेवा के उद्देश्य से पूरे सावन माह तक प्रतिदिन विधायक भावना बोहरा द्वारा कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारा की व्यवस्था भी की गई हैं, जहाँ सात्विक भोजन दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने बताया कि हमारे कबीरधाम जिले से हजारों कांवड़ यात्री भगवान भोलेनाथ के प्रति अपार आस्था एवं विश्वास के साथ कांवड़ में जल लेकर उनका जलाभिषेक करने हेतु कठिन यात्रा करके अमरकंटक के लिए प्रस्थान करते हैं। उनकी यात्रा सुखद और मंगलमय हो इसके लिए लगातार हमारा प्रयास जारी है। कांवड़ यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए हमने मेला मैदान (डोम), नया नगर पालिका के पास, अमरकंटक (म.प्र.) में सभी मूलभूत सुविधाओं तथा उनके विश्राम, भोजन, पेयजल, स्नान जैसे सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की है साथ ही भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्य उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का अवसर स्वयं भगवान शिवजी की सेवा करने का सौभाग्य है और भगवान भोलेनाथ की कृपा एवं आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही लगातार पांचवे वर्ष भी हमें शिवभक्तों की सेवा करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Related

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
By Basant Ratre
Follow:
Bhokochand.com एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है , इस पोर्टल पर छत्तीसगढ़ सहित देश विदेश की ताज़ा खबरों को प्रकाशित किया जाता है|
Previous Article FB IMG 1785398563151 6 आदेश, 1 कारण बताओ नोटिस… फिर भी नहीं हिले अधिकारी!
Next Article Screenshot 20260730 202323 विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर में 250 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु मिली 1.99 करोड़ रु.से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe

Latest News

IMG 20260811 WA0038
घरघोड़ा में 98 किसानों के खातों में पहुंची ₹1.11 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
IMG 20260811 202033
AKASA Finance का ‘प्रगति 2.0’: रायपुर में जुटे छत्तीसगढ़भर के ई-रिक्शा डीलर्स, विस्तार की बनी नई रणनीति
राजधानी August 11, 2026
IMG 20260811 WA0026 scaled
नया बस्ती की समस्याओं को लेकर राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया मौका निरीक्षण
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026
file 00000000f64c820b8d6196a3d93995cb
सर्पदंश पीड़ित परिवारों को एक सप्ताह में मिली राहत, घरघोड़ा तहसील ने तेजी से कराया RBC प्रकरणों का भुगतान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की संवेदनशील पहल से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता, अधिकारियों की तत्परता की हो रही सराहना
घरघोडा़ रायगढ़ August 11, 2026

Categories

  • Blog
  • कवर्धा
  • खेल
  • घरघोडा़
  • डभरा
  • तमनार
  • पंडरिया
  • भटगांव
  • राजधानी
  • रायगढ़
Copyright © 2024 Bhokochand.com. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • घरघोडा़
  • छत्तीसगढ़
  • न्यायधानी
  • राजधानी
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • Blog
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?